Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट की चर्बी (बेली फैट) तेजी से घटाए दालचीनी, 4 तरह से करें इस मसाले का सेवन, होंगे कई लाभ
बेली फैट घटाने के लिए दालचीनी को इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल। तेजी से घटेगी तोंद की चर्बी, नहीं बढ़ेगा वजन....
पेट की चर्बी कम करने के लिए यूं करें दालचीनी का सेवन
cinnamon Benefits for weight loss in Hindi: क्या कोरोना महामारी में घर बैठे-बैठे शरीर फैलता जा रहा है? तोंद की चर्बी (Belly Fat) बढ़ गई है, कमर का साइज 30 से 36 हो गया है, तो अब वक्त आ गया है अपने फैलते शरीर को शेप में बनाए रखने का। यदि आप घर पर हैं और चलना-फिरना, एक्सरसाइज करना पूरी तरह से छोड़ चुके हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं। वजन बढ़ने से आप मोटापे का शिकार हो जाएंगे, जिससे कई अन्य रोग जन्म लेने लगेंगे। डायबिटीज, हार्ट डिजीज मोटापे के कारण हो सकते हैं। बेहतर है कि आप अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए वर्कआउट, एक्सरसाइज घर या सोसायटी के पार्क में करें। पेट निकल रहा है, तो आप रेगुलर रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, घर पर एरोबिक्स करना शुरू कर दें। साथ ही एक बेहतरीन घरेलू उपाय को भी आजमा कर देखें। यह उपाय है गर्म पानी और दालचीनी का सेवन। गर्म पानी के साथ दालचीनी (cinnamon) का सेवन करने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है। जानें, कैसे दालचीनी वजन कम करने में है सहायक (cinnamon Benefits for weight loss)...
वजन कम करने के लिए दालचीनी के फायदे (cinnamon Benefits For Weight Loss)
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी को डाइट में किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करें। यह शरीर की मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। मेटाबॉलिज्स सही रहता है, तो वजन कम होने की प्रक्रिया भी तेज होती है। दरअसल, दालचीनी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो खाने की इच्छा को कम करते हैं। आप सब्जी, काढ़ा, चाय आदि में खड़ा दालचीनी, दालचीनी पाउडर डालें।
बेली फैट कम करने के लिए पिएं दालचीनी वाली चाय
यदि आप पेट, कमर के आसपास जमी चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी वाली चाय पिएं (cinnamon tea for weight loss)। इसमें नींबू, शहद भी डाल सकते हैं। दो कप पानी को उबालें। इसमें दालचीनी का दो से तीन टुकड़ा या पाउडर डालें। इसे 5 मिनट उबालें ताकि पानी एक कप रह जाए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे छानकर गर्म ही पिएं। आप कभी-कभी नॉर्मल वाटर में भी दालचीनी पाउडर (daalcheeni ke fayde) मिलाकर पी सकते हैं।
चाय या कॉफी में डालें दालचीनी
शरीर का वजन और पेट की चर्बी कम (how cinnamon helps to reduce belly fat) करने के लिए आप चाय या कॉफी में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालकर पी सकते हैं। इससे वजन कम हो सकता है। चीनी ना डालें, खासकर वे लोग जिन्हें डायबिटीज है। यदि आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लैक कॉफी में चुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। एक्सरसाइज भी पूरी एनर्जी के साथ कर सकेंगे।
खानपान में करें दालचीनी शामिल
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से बनने वाली सब्जी, दाल, चावल आदि में दालचीनी पाउडर या साबुत डालें। स्वाद बढ़ने के साथ ही पेट की चर्बी, वजन भी तेजी से हो सकता है कम। हालांकि, सिर्फ दालचीनी का ही सेवन करने से वजन कम नहीं होने लगेगा, इसके लिए आपको शारीरिक रूप से भी मेहनत करनी होगी। प्रतिदिन वर्कआउट करना होगा। वेट लॉस डाइट चार्ट को सही तरीके से फॉलो करें। हेल्दी रूटीन अपनाएं। पर्याप्त नींद लें। सारा दिन बैठे ना रहें। एक्टिव रहने की कोशिश करें।
| --------------------------- | --------------------------- |