Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
माथे पर पड़ने वाले छोटे-छोटे दानों को खत्म कर सकते हैं ये 7 घरेलू उपाय, आज ही अपनाएं और देखें असर
Forehead Bumps Home Remedies: माथे पर होने वाले जिद्दी दानों से इन आसान उपायों की मदद से मिल सकता है छुटकारा. हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.
Skin Care: माथे पर कई कारणों से एक्ने (Acne) हो सकते हैं. सफाई का ध्यान ना रखने, हार्मोंस में बदलाव होनेे या तनाव लेने जैसे कारणों के चलते माथे पर छोटे-छोटे दाने (Forehead Bumps) पड़ जाते हैं. माथे पर होने वाले ये दाने त्वचा की ऊपरी परत के ठीक नीचे होते हैं जो ब्लॉक्ड हो जाते हैं और उभरे हुए नजर आते हैं. ये चेहरे पर बुरे और अनाकर्षक दिखाई पड़ते हैं जिस वजह से लोग जल्द से जल्द इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई असरदार तरीका नहीं मालूम होता. आप भी इन दानों से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय इनसे निजात दिलाने में आपकी मदद करेंगे. आइए हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.
माथे पर हुए दानों के घरेलू उपाय | Home Remedies For Forehead Bumps
माथे पर एलोवेरा का तेल (Aloe Vera Oil) लगाने से फायदा मिल सकता है.
टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें पानी में मिलाएं और रूई की मदद से माथे पर लगाएं.
नींबू के रस की कुछ बूंदें सीधा माथे के दानों पर लगाएं और 5 मिनट रखने के बाद धो लें. इससे थोड़ी जलन होगी लेकिन माथे के दबे हुए दानों से निजात मिल जाएगी.
खरबूजे के एक टुकड़े को रात में सोने से पहले माथे पर मलें और सुबह उठकर पानी से धो लें. इससे आपके दाने भी दूर होंगे और त्वचा भी मुलायम हो जाएगी.
बेसन और बादाम के पाउडर की बराबर मात्रा लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को 15 मिनट माथे पर लगाने के बाद धो लें. दाने कम हो जाएंगे.
एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की डालकर माथे पर रोज रात में लगाने से दाने दूर हो जाते हैं. इसे 15-20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लेना है. रोजाना तब तक इस्तेमाल करें जबतक कि दाने खत्म ना हो जाएं.
चेहरे को स्क्रब (Scrub) की मदद से हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करें. आप कॉफी से भी स्क्रब कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |