Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दांत में कीड़ा लगने की समस्या से हैं परेशान? ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगी राहत
दांतों में कैविटी या कीड़े लगने की समस्या बहुत आम है। लेकिन, इससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।
दांत में कीड़े लगना या कैविटी की दिक्कत एक आम समस्या बन गई है। दांतों की सफाई ठीक से नहीं करने के कारण ये समस्या होती है। इस समस्या से छोटे बच्चे ही नहीं बड़े भी परेशान होते हैं। ब्रश न करना, ब्रश सही तरीके से न करना या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दांतों में फंसा रह जाता है। जिससे सड़न पैदा होने लगती हैं। धीरे-धीरे ये समस्या बढ़कर गंभीर हो जाती हैं। कैवेटी जैसी दिक्कतों से बचने के लिए रात में ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं दांतों में कैवेटी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में।
जानिए कैसे तैयार करें भुना हुआ लहसुन, डायबिटीज के साथ शारीरिक कमजोरी भी करेगा दूर
कैविटी की समस्या के लिए 5 आसान घरेलू नुस्खे
लहसुन
कैविटी की दिक्कत को दूर करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चार-पांच लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें और बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दांतों पर लगा कर दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर के ब्रश कर लें।
हल्दी
हल्दी पाउडर को उंगली पर लेकर अपने दांतों और मसूड़ों पर हल्की मसाज करें। इसके बाद ब्रश कर लें। रोज इसे करने से दांत स्वस्थ रहेंगे, क्योंकि हल्दी में भी एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मसूड़ों में सूजन और मसूड़ों के ढीलेपन को सही करते हैं।
आंवला
आंवला में भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी के कारण यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा, यह मुंह को साफ करने और बदबूदार सांस से छुटकारा पाने में मदद करता है। आंवले का पेस्ट बनाकर इसे दांतों पर लगाएं। फिर पानी से कुल्ला कर लें। इससे आपको आराम मिल सकता है।
नारियल तेल
कैविटी से निजात पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल लें और इस तेल को मुंह में रखें। अब इस तेल को लगभग दस मिनट तक मुंह के अंदर घुमाते रहें फिर कुल्ला कर दें। इसके बाद रोज़ाना की तरह ब्रश कर लें।
मुलेठी की जड़
मुलेठी की जड़ को भी आप कैविटी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ का एक टुकड़ा लेकर इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर से सुबह शाम ब्रश करें और साफ़ पानी से कुल्ला कर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |