healthplanet.net

Posted on

दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट राय

Foods To Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन करने से सेहत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है, जानें दही के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।
Foods To Avoid After Eating Curd In Hindi: दही खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसलिए दही का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी-2, बी-12 जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। लेकिन दही खाने से पहले और बाद में अन्य फूड्स का सेवन करते समय आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दही खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे कई फूड्स हैं जिनका सेवन आपको दही खाने के बाद करने से बचना चाहिए।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसे कौन से फूड्स हैं जिनका सेवन दही खाने के बाद नहीं करना चाहिए (dahi khane ke baad kya nahi khana chaiye)। इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको ऐसा 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी दही खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।
दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए- Foods To Avoid After Eating Curd In Hindi
1. दूध नहीं पीना चाहिए

दूध और दही दोनों ही पशुओं से प्राप्त होता है। दोनों में ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप दही खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह पेट में सूजन, ब्लोटिंग और गैस को भी ट्रिगर करता है।


2. आम नहीं खाना चाहिए

दही आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है, वहीं आम की तासीर गर्म होती है। अगर आप दही खाने के बाद आम का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही, त्वचा में चकत्ते और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
3. तले हुए फूड्स नहीं खाने चाहिए

बहुत से लोग दही के साथ या बाद में तले हुए फूड्स का सेवन करते हैं जैसे परांठा आदि। अगर आप दही खाने के बाद तले हुए फूड्स का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। जिससे आप पूरा दिन थकान महसूस करते हैं, साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

4. प्याज नहीं खाना चाहिए
दही खाने के बाद अगर आप प्याज खाते हैं तो इससे शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। साथ ही उल्टी, दस्त, पेट में गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।


5. मछली नहीं खानी चाहिए
भूलकर भी आपको दही खाने से पहले, साथ में या बाद में मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info