healthplanet.net

Posted on

​डायरिया में क्या खाना चाहिए

1- दस्त होने पर आपको दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए. आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिन्हें पचाने में मुश्किल न हो.
2- दस्‍त होने पर ब्लैंड फूड का सेवन करना चाहिए. मुलायम, लो डायट्री फाइबर, कच्‍चे की बजाय पके हुए और कम मसालेदार खाने को ब्‍लैंड फूड कहते हैं.
3- दस्त होने पर आप ओटमील, दलिया, केले, सफेद चावल, ब्रेड, उबले हुए आलू खा सकते हैं.
4- दस्त होने पर खाने में चावल और मूंग दाल की पतली खिचड़ी दही के साथ खाएं.
5- दही में प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो पेट में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस को ठीक करते हैं. इसलिए दही का सेवन जरूर करें.
6- डायरिया होने पर ऐसे प्रोबायोटिक्‍स का सेवन करें जो दूध से न बने हों. दूध से बने उत्‍पाद पेट को और खराब कर सकते हैं.
7- दस्‍त होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पीएं. खूब सारा पानी पिएं. पानी में ओआरएस डालकर पीएं.
8- डायरिया होने पर खनिज और इलेक्‍ट्रोलाइट की कमी हो जाती है, इसलिए हर मोशन के बाद पानी जरूर पिए..
9- आप नारियल पानी, इलेक्‍ट्रोलाइट वॉटर और स्‍पोर्ट्स ड्रिंक्‍स भी पी सकते हैं.
10- दस्त होने पर पका हुआ केला खा सकते हैं. इससे पेट सेट हो जाता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info