Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दम घुटने जैसा महसूस होने पर क्या करें?
Suffocation: दम घुटने का एहसास होने पर आप तुरंत सही कदम न उठाएं, तो जान जोखिम में जा सकती है इसलिए इस समस्या को दूर करने का तरीका जान लें।
दम घुटने जैसा महसूस होने पर क्या करें?
दम घुटने जैसा महसूस होना एक बेहद डरावना एहसास है। कई बार पानी में सिर डूब जाने, बहुत अधिक रोने, चिंता करने या अस्थमा के कारण दम घुटने का एहसास हो सकता है। शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने की स्थिति में भी दम घुट सकता है। दम घुटने पर सांस लेने में तकलीफ होती है। आप इस समस्या को हल्के में न लें, इस स्थिति से जान को खतरा हो सकता है। दम घुटने का अएहसास होने पर तुरंत कुछ आसान उपाय अपनाएं ताकि ऐसी स्थिति से बचा जा सके। दम घुटने पर आपको क्या करना चाहिए इसके बारे में हम आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
दम घुटने के लक्षण- Suffocation Symptoms
सांस लेने में तकलीफ होना
बोलने में परेशानी होना
गले में खिंचाव होना
बेहोश होना
तेज खांसी आना
डर लगना
शरीर का नीला पड़ना
दम घुटने पर क्या करें?- Suffocation Treatment
1. दम घुटने का एहसास होने पर आप व्यक्ति को आराम करने दें। आराम करने से व्यक्ति में दम घुटने के लक्षण कम हो सकते हैं।
2. अगर ज्यादा कसे हुए कपड़े पहनें हैं, तो दम घुटने की समस्या हो सकती है। आरामदायक कपड़े पहनें और फैब्रिक का ख्याल रखें। दम घुटने का एहसास होने पर गले के पास के बटन खोल दें और टाई को ढीला कर लेंं या निकाल दें।
3. दम घुटने जैसा महसूस होने पर गहरी सांस लें। कई बार ऑक्सीजन की कमी होने पर भी दम घुटने की समस्या हो सकती है।
4. दम घुटने का एहसास होने पर किसी खुली जगह पर जाएं। कई लोगों को बंद या अंधेरे में दम घुटने जैसा महसूस होता है।
5. वाहन में घबराहट या दम घुटने का एहसास हो, तो खिड़की खोल दें और ताजी हवा को अंदर आने दें।
6. दम घुटने की समस्या महसूस होने पर आप अपनी सुविधा अनुसान शरीर की पोजीशन बदल लें। कई बार ज्यादा देर लेटने या बैठने के कारण भी ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
दम घुटने का कारण कैसे पता करते हैं?
सांस लेने की नली में सूजन या रुकावट को चेक करने के लिए छाती का एक्स-रे किया जाता है।
ब्रोंकोस्कोपी के जरिए भी सांस नली में हो रही समस्या का पता लगाया जाता है।
दम घुटने का एहसास अस्थमा के कारण भी हो सकता है। ब्रोंकाइल अस्थमा के लक्षण की पहचान करने के लिए लंग्स फंक्शन टेस्ट होता है।
एलर्जी के कारण दम घुटने की समस्या हो सकती है, जिसकी जांच एलर्जी टेस्ट की मदद से की जाती है।
दम घुटने के कारण व्यक्ति की जान जोखिम में जा सकती है। दम घुटने के कारण शरीर की ऑक्सीजन कम हो सकती है और मरीज का दिमाग कन्फ्यूज हो सकता है। ऐसा दिमाग में खून प्रवाह की कमी के कारण होता है। दम घुटने की समस्या पल भर में गंभीर हो सकती है इसलिए इसके लक्षण महसूस होने पर तुरंत ऊपर बताए उपाय अपनाएं और डॉक्टर सेे संपर्क करें।
| --------------------------- | --------------------------- |