healthplanet.net

Posted on

Choking First Aid: अचानक क्‍यों घुटता है दम? दम घुटने पर जल्‍दी से करें ये 1 काम

How to Deal With Choking: क्‍या आपका भी कई बार दम घुटता है या सांस लेने में तकलीफ होती है? तो यहां जानिए आपको क्‍या करना चाहिए। 

आपके साथ या आपके परिवार या फिर दोस्‍तों के साथ कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि आप या वे सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे होंगे। सांस लेने में तकलीफ या अचानक दम घुटना हर किसी के साथ हो सकता है। कई बार खाना खाते हुए अचानक खाना फंसने से भी दम घुटना जैसा होता है। लेकिन यह कुछ देर का होता है, जो पानी पीने या पीठ थपथपाने से ठीक हो जाता है। दम घुटने पर अक्‍सर खांसी आती है क्‍योंकि व्यक्ति अपना गला साफ करने की कोशिश करता है। लेकिन जब कभी आपका या किसी का दम घुटे, तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, आइए यहां जानिए। 
क्‍यो घुटता है दम?

दम घुटना या फिर चोकिंग एक सामान्‍य घटना है, जो अधिकतर खाना खाते समय या फिर घबराहट महसूस होने पर हो सकता है। यह तब होता है, जब हवा का मार्ग अचानक अवरुद्ध हो जाता है। जिससे कि व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल होती है। ऐसे में आपके मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति के प्रवाह नहीं होता है। इसलिए कई परिस्थितियों में दम घुटना जानलेवा भी हो सकता है। 


दम घुटने के लक्षण 

यदि आपके परिवार या आसपास में किसी व्‍यक्ति का अचानक दम घुटने लगता है, तो आप यहां दिए गये लक्षणों को देखकर पहचानें। इससे आप उस व्‍यक्ति की मदद के लिए तुंरत जा सकते हैं या फिर एम्‍बुलेंस बुलाकर व्‍यक्ति को डॉक्‍टर के पास ले जा सकते हैं।  

जोर से खांसना और खांसी का न रूकना 
सांस लेने में कठिनाई होना 
बात करने में कठिनाई
ब्रीदिंग इश्यू या नॉइज़ ब्रीदिंग
साँस लेने की कोशिश करते तेज की आवाज आना 
त्वचा, होंठ और नाखून नीले पड़ने लगते हैं
बेहोशी

दम घुटने पर यदि व्‍यक्ति को ज्‍यादा पेशानी नहीं हो रही है और वह जबरदस्‍ती खांसकर गले को साफ करने की कोशिश कर रहा है, तो ठीक है। लेकिन यदि व्यक्ति कुछ भी बात नहीं कर सकता है या उसे ज्‍यादा तकलीफ महसूस हो रही है, तो आप तुरंत डॉक्‍टर के पास उसे ले जाएं। इसके अलावा यहां दिया गया सिंपल सा एक काम करें। 


अचानक दम घुटने पर करें ये काम 

जब अचानकर आपका या किसी अन्‍य व्‍यक्ति का दम घुटे, तो यहां बताएं गई एक्‍सरसाइज को फॉलो करें। 
किसी के व्‍यक्ति का दम घुटने पर क्‍या करें? 

जिस व्यक्ति का दम घुट रहा हो उसके पीछे खड़े हो जाएं और अपने हाथों से उसकी कमर को पकड़ लें। 
अब उस व्यक्ति को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं और एक हाथ से मुट्ठी बनाएं और उसे नाभि के ठीक ऊपर रखें। 
मुट्ठी को दूसरे हाथ से पकड़ें और पेट में तेजी से कुछ दबाव देते हुए, उसे ऊपर की ओर जोर के साथ करें- जैसे आप उस व्यक्ति को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसा आप 5 बार करें। 

खुद को दम घुटने से कैसे बचाएं 

दम घुटने पर आप अपने घुटनों के बल पर जमीन में बैठ जाएं। 
अब अपने ऊपरी शरीर को झुकाते हुए, अपनी हाथों की मुठ्ठियां बनाते हुए जमीन पर मुठ्ठी के बल पर झुकें। जैसा कि आप एक पुशअप पोजीशन में होते हैं। 
अब अपने हाथों को हवा में उछालते हुए तेजी से जमीन पर गिरें। 

इससे आपका हवा का मार्ग खुल जाएगा और आपको सांस लेने में आसानी होगी। ध्‍यान दें, अगर समस्‍या तभी भी बनी रहें, तो मदद के लिए लोगों को बुलाएं और डॉक्‍टर के पास जाएं। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info