healthplanet.net

Posted on

थायराइड में कौन सा फल खाना चाहिए: Thyroid Mein Kaun Sa Fal Khaana Chahiye

थायराइड में कौन सा फल खाना चाहिए
थायरॉइड (Thyroid) एक ऐसी परेशानी है जिसमें आपके लिए कुछ भी खा पाना आसान नहीं होता है। इस स्थिति में आपको पीने में भी परेशानी पेश आती है। अगर आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो भी आपको कुछ चीजों का परहेज करने को कहता है। पेट से ही बीमारियाँ बनती एवं ठीक होती हैं।

इसका ये अर्थ नहीं है कि आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको कमजोरी पेश आएगी और वो इस बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक है। दुनियायभर में खाने की इतनी चीजें मौजूद हैं तो ऐसे में इंसान क्या खा सकता है और क्या नहीं ये किसी बीमारी से भी बड़ा गंभीर विषय बन जाता है।

ऐसी स्थिति में अगर आप किसी से भी पूछने जाएंगे तो आपको इतने अलग अलग जवाब मिलेंगे कि आप सब बातों को छोड़कर कुछ भी खाने लग जाएंगे। जिस तरह से बुखार और जुखाम में भारी खाना मना होता है और आपको खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है उसी प्रकार से थायरॉइड में भी कुछ चीजें खाई जा सकती हैं और कुछ नहीं खाई जा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम इस दौरान खाए जाने वाले फलों के बारे में बात करने वाले हैं।
थायराइड में कौन सा फल खाना चाहिए (Fruits to eat in Thyroid)

अमरुद (Guava) - अमरुद कई गुणों का भंडार है। आपके शरीर को कई विटामिन्स, मिनरल्स एवं अन्य तत्वों की जरूरत होती है। इन सबकी पूर्ति अमरुद के माध्यम से हो सकती है। अमरुद में विटामिन ए (A), बी9 (B9), सी (C) और ई (E) होता है। इसमें हाई फाइबर, और ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो थायरॉयड के साथ साथ एनीमिया, शुगर को भी कंट्रोल में रखता है।

चुकंदर (Beetroot) - सलाद की प्लेट हो या फिर सुबह का समय, चुकंदर को दोनों ही समय खाया जा सकता है। वैसे ये किसी भी समय खाई जा सकती है लेकिन खाली पेट खाने का एक अलग ही लाभ है। इसमें आयरन और फाइबर होता है जो खून को बढ़ाने और बेहतर दौडान के साथ साथ पेट को भी साफ रखने में मदद करता है।

गाजर (Carrot) - एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) से भरपूर होने के कारण गाजर थायरॉइड को नियंत्रित करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसमें बीटा केराटिन (Beta Carotene) होता है जो आपके शरीर को फिट रखने में खासा योगदान निभाता है। सेहत के लिए अच्छी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए।

सेब (Apple) - फाइबर (Fiber) की प्रचुर मात्रा के कारण सेब शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ये शरीर को जहाँ रोग मुक्त रखने में एक भूमिका निभाता है तो वहीं इसमें मौजूद पेक्टिन (Pectin) शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने का काम करता है। रोग और विषाक्त पदार्थ मुक्त गुणों के कारण ये थायरॉइड की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है।

मौसमी फल (Seasonal Fruits) - आप थायरॉइड में मौसमी फलों को तरजीह दें। इसमें आप कीवी (Kiwi), स्ट्राबेरी (Strawberry) और चीकू (Sapota) का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में आम का सेवन बेहद अच्छा होता है और आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info