Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चेहरे पर छोटे-छोटे दाने क्यों निकलते हैं? जानें 6 कारण
Small Pimples on Face Reasons: अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो गए हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं।
Small Pimples on Face Reasons in Hindi: हम सभी अपने चेहरे को साफ-सुथरा और खिला हुआ दिखाना चाहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हमारे चेहरे पर तरह-तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं, तो कई लोग ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान हैं। इसके अलावा कई लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों, निशान का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों के तो चेहरे पर छोटे-छोटे दाने भी होने लगते हैं। छोटे-छोटे दाने चेहरे की खूबसूरती को काफी कम कर सकते हैं, इससे चेहरा बेकार नजर आ सकता है। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर चेहरे पर छोटे-छोटे दाने क्यों होते हैं? या फिर चेहरे पर छोटे-छोटे दाने क्यों निकलने लगते हैं? तो चलिए जानते हैं, इसके बारे में-
1. व्हाइटहेड्स
व्हाइटहेड्स भी चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे दानों का एक मुख्य कारण हो सकता है। व्हाइटहेड्स एक्सट्रा ऑयल और डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं। इस स्थिति में चेहरे की स्किन पर छोटे छोटे दाने निकलने शुरू हो सकते हैं। इस स्थिति में आपके चेहरे पर छोटे छोटे सफेद दाने दिख सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं।
2. मिलिया
मिलिया भी चेहरे पर होने वाले छोटे छोटे दानों का एक कारण बन सकता है। मिलिया स्किन के किसी भी रंग के हो सकते हैं। नवजात शिशुओं में यह सबसे आम होते हैं। सूरज के संपर्क में रहने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिल सकती है। इन छोटे छोटे दानों पर जलन महसूस हो सकती है। लेकिन इन दानों को मेकअप की मदद से छुपाया जा सकता है।
3. डर्मेटोसिस पैपुलोसा नाइग्रा
कई लोग डर्मेटोसिस पैपुलोसा नाइग्रा को मस्से समझ लेते हैं। लेकिन ये मस्से से बिल्कुल अलग होते हैं। ये त्वचा पर हानिरहित धब्बे होते हैं। यह समस्या गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में अधिक आम है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ सकती है।
4. स्किन टैग्स
स्किन टैग्स की वजह से भी चेहरे पर छोटे छोटे दाने नजर आ सकते हैं। यह समस्या आमतौर पर गर्दन, ऊपरी छाती, पलकों, कमर और अंडरआर्म्स पर दिखाई दे सकते हैं। चेहरे पर भी कभी-कभार स्किन टैग्स दिखाई देने लगते हैं।
5. एलर्जी
कई मामलों में एलर्जी की वजह से भी लोगों को चेहरे पर छोटे छोटे दाने निकल सकते हैं। इन दानों पर खुजली, जलन और रेडनेस हो सकती है। सभी स्किन केयर की मदद से एलर्जी को शांत किया जा सकता है।
6. एक्जिमा
एक्जिमा की वजह से भी आपको चेहरे पर छोटे छोटे दाने निकल सकते हैं। इसे एटोपिक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। यह आमतौर पर 5 साल की उम्र से पहले दिखाई देते हैं। लेकिन यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |