Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तेल लगाने के बाद बाल क्यों झड़ते हैं? जानें 5 कारण
तेल लगाने के बाद बाल क्यों झड़ते हैं : तेल लगाने के बाद बालों का झड़ना भले ही एक आम बात है पर इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
बालों में तेल लगाने के बाद अक्सर हमारे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। पर कभी आपने सोचा है कि तेल लगाने के बाद बाल क्यों झड़ते हैं (Hair fall after oiling)? दरअसल, तेल लगाने के बाद बालों की स्कैल्प ढीली हो जाती है और स्कैल्प के कमजोर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। इसके अलावा बालों में ऑयलिंग से जुड़ी गड़बड़ियां भी, तेल लगाने के बाद बाल झड़ने का कारण बन सकती हैं। जैसे कि पहले से उलझे बालों में तेल लगाना, ज्यादा तेल लगाना या फिर गंदे बालों में तेल लगाना। ऐसे में जरूरी ये है कि हमें तेल लगाने के बाद बाल झड़ने के सही कारणों (Hair fall after oiling causes) के बारे में पता लगाना चाहिए और फिर उन बातों का ध्यान रखते हुए अपने बालों की ऑयलिंग करनी चाहिए।
तेल लगाने के बाद बाल क्यों झड़ते हैं-Reasons for hair fall after oiling?
1. गर्म तेल इस्तेमाल करने के कारण
गर्म तेल से बालों को चंपी करने के बारे में हम सभी जानते हैं। पर कभी आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि क्या गर्म तेल लगाने से ज्यादा बाल गिरते हैं या ठंडा तेल लगाने से। दरअसल, जब आप अपने बालों में गर्म तेल लगाते हैं तो ये बालों के रोम में सूजन पैदा कर सकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। इसके अलावा इससे आपके बाल क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि मौसम के अनुसार गर्म या ठंडा तेल लगाएं। कोशिश करें कि बिलकुल गुनगुना सा यानी कि ना के बराबर गर्म तेल ही अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत रह सकते हैं।
2. तेल लगाने के गलत तरीके के कारण
हर किसी को तेल लगाने का सही तरीका मालूम नहीं होता है। पर बालों को स्वस्थ रखने के लिए इनकी जड़ों से मालिश करना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग तेल को जड़ों पर ही लगाते हैं, जिससे बाल और तेजी से झड़ते हैं। जबकि वास्तव में तेल को जड़ से सिरे तक लगाना चाहिए। इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बालों में सप्ताह में एक या दो बार से अधिक तेल ना लगाएं। इसके अलावा बालों को धोने से पहले तेल से अपने स्कैल्प को मॉइस्चराइज जरूर करें नहीं तो आपके बाल झड़ सकते हैं। साथ ही आपको शैम्पू करने से पहले तेल को कम से कम 3-4 घंटे तक स्कैल्प के अंदर रखना चाहिए और तेल लगाने के ठीक बाद कंघी नहीं करनी चाहिए। अगर तेल को आपके बालों में घुसने का मौका नहीं मिला तो बाल झड़ना शुरू हो जाएंगे। अंत में, आपको अपने बालों को धोने के बाद कंडीशन करना चाहिए। इससे बाल झड़ते नहीं है।
3. बालों को कस कर बांधने के कारण
पुराने जमाने से ही बालों में तेल लगाने के बाद उन्हें बांधने की सलाह दी जाती रही है। लेकिन तेल लगाने के बाद अपने बालों को कसकर बांधना बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और इनको अंदर से कमजोर कर सकता है। इससे आपकी जड़ों पर दबाव पड़ सकता है और आपके बाल कमजोर हो सकते हैं, जो बालों के झड़ने का एक कारण बन सकता है। फिर 3-4 घंटों के बाद, जब आप बालों में कंघी करके उस शॉवर की तैयारी करेंगे, तो आप देखेंगे कि आपके बाल तेजी से झड़ेंगे।
4. ज्यादा तेल लगाने से
बालों में तेल लगाना तो अच्छा होता है लेकिन ज्यादा तेल का इस्तेमाल भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में जब अपने बालों में ज्यादा तेल लगाएंगे तो आपके रोम छिद्र एक समय बाद बंद हो जाएंगे, जिससे आपके बालों की ग्रोथ रुक जाएगी।
5. लंबे समय तक के लिए बालों में तेल लगे रहना
लंबे समय के लिए बालों में तेल लगे रहने देने से ये स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल, स्कैल्प की त्वचा कुछ प्राकृतिक तेलों का उत्पादन करती है जो अच्छी नमी बनाए रखती है। लेकिन अगर तेल ज्यादा देर तक रखा जाए तो नमी ज्यादा होगी जिससे पिंपल्स और रैशेज होंगे और बालों झड़ने लगेंगे।
ऐसे में तेल लगाने के बाद बाल को झड़ने से रोकने के लिए पहले तो बालों में ऑयलिंग का तरीका सही करें। तेल लगाने के बाद एक ढीली चोटी बनाएं। फिर तेल लगाने के थोड़ी देर बाद बालों में कंघी करें जिससे आपके बालों की जड़ों को दबाव ना पड़े और तेल से आपके बालों को पोषण मिलता रहे।
| --------------------------- | --------------------------- |