Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है रात के समय बालों में तेल लगाना, जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
Hair Care Tips: आयुर्वेद के अनुसार रात के समय बालों में तेल लगाने से बाल खराब हो सकते हैं। चलिए जानते हैं हेयर ऑयलिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
कहा जाता है कि हमारे बालों की स्थिति हमारी खूबसूरती और हमारे स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाते हैं। लड़के हो या लड़कियां हर किसी को घने और सिल्की बाल चाहिए होते हैं। लेकिन देखा गया है कि बिगड़ती जीवनशैली के कारण अक्सर बाल झड़ना, रूखापन, दो मुहे बाल आना और अन्य कई समस्याएं होने लगी हैं। लेकिन कई बार उनकी अच्छी देखभाल करने के बावजूद भी बालों को लगातार नुकसान पहुंचता रहता है। दरअसल, बालों की केयर तो की जा रही है, लेकिन कई बार केयर करने की तरीका गलत हो सकता है। कुछ महिलाएं रात के समय बालों में तेल की मालिश करती हैं और सुबह शैंपू कर लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय बालों में तेल लगाना कई बार बालों को उल्टा नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या कहता है आयुर्वेद
कुछ महिलाओं को रात को तेल की मालिश करने की आदत होती हैं और उनका मानना यह होता है कि रातभर बालों में तेल रहने से उन्हें पोषण मिलता है। लेकिन आयुर्वेद इसकी सलाह नहीं देता है। आयुर्वेद के अनुसार रातभर बालों में तेल लगाने से बालों को कई नुकसान हो सकते हैं।
कितनी देर तक रखें बालों में तेल
आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार बालों में तेल लगाकर रखने की एक निश्चित अवधि होती है। अगर आप अपने बालों में तेल की मालिश कर रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसे 40 से 45 मिनत तक ही रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ज्यादा समय तक रखने से कई बार यह बालो को नुकसान पहुंचाने लग जाता है।
तेल लगाने के तुरंत बाद न करें कंघी
बालों में मालिश करते समय अक्सर बाल उलझ जाते हैं और फिर उन्हें कंघी की मदद से सीधा किया जाता है। लेकिन आपने भी शायद नोटिस किया होगा कि बालों में ऑयलिंग होने के तुरंत बाद कंघी करने से काफी बाल टूटते हैं। बालों को तेल लगाने के बाद उन्हें हल्के से बांध लें।
धोने के लिए चुनें अच्छा शैंपू
तेल लगाने के बाद बालों को धोना भी बहुत जरूरी होता है और ऐसे में आप एक अच्छे शैंपू का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप किसी ब्रांड का तेल यूज कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसी ब्रांड का शैंपू लें। अगर आपको कोई अन्य ब्रांड का शैंपू लेना है, तो इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट से भी सलाह ली जा सकती है।
एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय
हालांकि, अभी भी कुछ हेयर एक्सपर्ट्स का यही मानना है कि बालों में रात के समय तेल लगाना और उन्हें रातभर छोड़ना फायदेमंद होता है। इनके अनुसार रात में की गई ऑयलिंग से रातभर ही पोषण मिलता है, जिससे बाल सुंदर, घने और मजबूत बनते हैं। हालांकि, इन दोनों ही स्थितियों की पुष्टि नहीं की जा सकती है और इसलिए किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही अच्छा विकल्प है।
| --------------------------- | --------------------------- |