healthplanet.net

Posted on

वजन बढ़ाने के लिए केला कैसे खाना चाहिए? जानें 5 तरीके

वजन बढ़ाने के लिए केले को सही समय पर सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। नहीं तो, ये आपके लिए इतना फायदेमंद नहीं होगा। तो, आइए हम आपको बताते हैं वजन बढ़ाने के लिए केला कैसे खाना चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं केले-How To Eat Banana For Weight Gain
वजन बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? तो जवाब है केला। जी हां वजन बढ़ाने में केला आपकी बहुत मदद (banana for weight gain) कर सकता है। ये ना सिर्फ आपका भार बढ़ाता है बल्कि आपकी मांसपेशियों को फैलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा जी लोग बिलकुल दुबले-पहले होते हैं उनमें ये शरीर को भरने में मदद करता है। साथ ही केले का फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करने में भी मददगार है और ये मेटाबॉलिक रेट को तेज करते वेट गेन करने में मदद करता है। पर क्या सिर्फ केला खा लेने से भर से भी वजन बढ़ने लगता है। तो, नहीं। वजमन बढ़ाने के लिए आपको केले को सही समय पर और सही तरीके से खाना होगा। तो, आइए जानते हैं जन बढ़ाने के लिए केला कब खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए (ways to eat banana for weight gain)

1. नाश्ते में खाएं केला दूध
अगर आप बहुत दुबले पतले और तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते में केले को शामिल करना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि रात में केला खाने से वजन बढ़ाता है। लेकिन ये नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि केले का अधिकांश कार्बोहाइड्रेट चीनी में परिवर्तित हो जाते हैं और वसा के रूप में संग्रहीत। इसलिए आपको नाश्ते में केला दूध खाना चाहिए। दरअसल, ये दोनों कैलोरी से भरपूर होते हैं और मेटाबोलिक रेट को तेज करके वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. लंच में दही और केला
ब्लेंडर में केले की प्यूरी बना लें, इसमें दही मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से दालचीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। अतिरिक्त मिठास के लिए शहद मिला लें। अब इसे अपनी लंच में शामिल करें। ये आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाएगा और आपके खाना खाने और पचाने के तरीके को तेज करेगा। इसके अलावा इसकी कैलोरी धीमे-धीमे आपके शरीर में मांसपेशियों को बढ़ने में मदद करेगी और इससे आपका शरीर फैलने लगेगा।

3. स्नैक्स के समय बादाम बनाना हनी स्मूदी
स्नैक्स में अगर आप कुछ लेना चाहते हैं तो आपको बादाम बनाना हनी स्मूदी लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वजन बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर हो और इसमें बादाम का ओमेगा-3 भी है। इससे आपका शरीर फैलने के साथ इसे वर्कआउट करने की भी ताकत मिलती है। इसलिए स्नैक्स के लिए एक केला लें, इसमें बादाम मिलाएं और ऊपर से शहद मिला कर इसका स्मूदी बनाएं।

4. वर्कआउट के बाद खाएं 2 केले
स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए केला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या कसरत के ठीक बाद का होता है। कसरत के बाद इसे करने से आपको तेजी से ठीक होने में मदद मिलेगी और वसा के बजाय मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। तो, इसके लिए हर दिन वर्कऑउट के बाद दो 2 केले खाएं।

5. मैंगो बनाना मिल्क शेक
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और कोई टेस्टी ड्रिंक भी लेना चाहते हैं तो आपको मैंगो बनाना मिल्क शेक लेना चाहिए। ये बहुत टेस्टी होता है और वजन बढ़ाने में भी मददगार है। आम और केले दोनों की कैलोरी मिल जाती है और यही दोनों मिल कर आपका वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info