Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मिलेट्री डाइट प्लान से सिर्फ 7 दिन में कम होगा 10 पाउंड वजन
जल्द कुछ ही दिनों में आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है लेकिन आपको आपकी फेवरेट ड्रेस आपके बढ़ते वजन की वजह से फिट नहीं आ रही है तो आप घबराइये मत मिलेट्री डाइट प्लान आपके लिए ही है।
इस डाइट प्लान के आगे मिलेट्री नाम से ही शायद आप डर रहे होंगे कि ये प्लान काफी कठिन होगा लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि ये डाइट प्लान काफी सरल है। इस प्लान की खासियत ये है कि आपके शरीर को जरुरत के हिसाब से कार्बोहाइट्रेट, सुगर और खनिज लवण आदि की पूर्ति होती रहती है। इससे प्रतिदिन आपको 1000 कैलोरी मिल जाती है जो पर्याप्त है। आपको इसे करते वक्त भूख लग सकती है लेकिन तीन दिन के धैर्य और सब्र का फल आप अपने वजन में कमी के रुप में देखेंगे। ये डाइट प्लान तीन दिन के लिए ही होता है लेकिन तीन दिन बाद हफ्ते के बाकी चार दिनों में आपका मेटाबालिज्म धीमे काम करने की बजाय तेजी से काम करता है और कैलोरी बर्न होती रहती है इसलिए इस डाइट प्लान को पूरे हफ्ते के लिए माना जाता है। जबकि बाकि के डाइट प्लान में प्लान खत्म होने के बाद मेटाबालिज्म तेजी से काम नहीं करता और तुरंत वजन फिर से बढ़ने का खतरा रहता है। इस डाइट प्लान से आप हफ्ते भर में 10 पाउंड या साढ़े चार किलो से अधिक वजन कम कर सकते हैं।
1. पहला दिन
नाश्ते में
मिलेट्री डाइट के पहले दिन आधा ग्रेपफ्रूट, एक टोस्ट स्लाइस पर दो चम्मच पीनट बटर लगाकर खाएं इसके अलावा एक कप काफी या चाय पियें।
लंच में
आधा कप ट्यूना मछली, एक स्लाइस टोस्ट और एक कप कॉफी या चाय पहले दिन के लंच के लिए पर्याप्त रहेगा।
डिनर में
पहले दिन डिनर में 85 ग्राम किसी भी प्रकार का मीट चिकन या मटन कुछ भी जो आपको पसंद हो, एक कप हरी मटर, आधा केला, एक छोटा सेव और एक कप वेनिला आइसक्रीम खाएं।
2. दूसरा दिन
नाश्ते में
दूसरे दिन की शुरुआत के लिए नाश्ते में एक उबला हुआ अण्डा, एक टोस्ट स्लाइस और आधा केला खाएं।
लंच में
दूसरे दिन लंच में एक कप पनीर, एक अण्डा और 5 नमकीन बिस्किट आप खा सकते हैं।
डिनर में
डिनर में 2 हॉट डॉग लेकिन बिना पाव या बन के, एक कप ब्रोकली, आधा कप गाजर, आधा केला और आधा कप वेनिला आइसक्रीम खाएं। आइसक्रीम सबसे बाद में खाएं इससे नींद अच्छी आयेगी। [इसे भी पढ़ें: ]
3. तीसरा दिन
नाश्ते में
मिलेट्री डाइट प्लान के तीसरे और आखिरी दिन की शुरुआत नाश्ते में 5 नमकीन बिस्किट, एक चेडर चीज स्लाइस और एक सेव के साथ करें।
लंच में
वजन कम करने के लिए लंच नाश्ते से हल्का होना चाहिए। इस दिन लंच में सिर्फ एक उबला हुआ अण्डा और एक टोस्ट का स्लाइस ही खाएं।
डिनर में
आखिरी दिन के डिनर में एक कप ट्यूना मछली, आधा केला और एक कप वेनिला आइसक्रीम खाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |