Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं: इन 4 तरीकों से करें मुनक्का का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन
Weight gain tips: आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी है जो अंडरवेट का सामना कर रहे है। दुबला-पतला शरीर कॉन्फिडेंस लेवल गिरा देता है, साथ ही इसका असर हमारी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो प्राकृतिक तरीके से भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में मुनक्का (is munakka good for weight gain) शामिल कर सकते हैं। जी हां, मुनक्का वजन बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। जानें वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं-
मुनक्का से वजन कैसे बढ़ाएं (munakka for weight gain in hindi)
मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कॉपर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही मुनक्का में कैलोरी, हेल्दी फैट और कार्ब्स भी होते हैं, जो वेट गेन में सहायता करते हैं। मुनक्का में कैलोरी की मात्रा (munakka se weight gain) बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं (how to eat munakka for weight gain
वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का का सेवन कई तरीकों (how to use munakka in hindi)के किया जा सकता है। बादाम, दूध, दही और किशमिश के साथ मुनक्का खाने से तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
1. मुनक्का और दूध के फायदे (munakka with milk benefits in hindi)
मुनक्का और दूध का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास दूध में 4-5 मुनक्का डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब दूध को छानकर पी लें। रोजाना रात को मुनक्का वाला दूध पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। साथ ही यह मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। मुनक्का वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, खून की कमी भी दूर होती है।
2. मुनक्का और किशमिश (munakka kishmish khane ke fayde)
कई लोग मुनक्का और किशमिश को एक ही मानते हैं, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है। मुनक्का और किशमिश दोनों अलग-अलग होते हैं और सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। मुनक्का और किशमिश का सेवन वजन बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप रात को 4-5 मुनक्का, 6-7 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका पानी पी लें, साथ में मुनक्का और किशमिश भी चबा लें। इससे भी आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
3. मुनक्का और बादाम का हलवा (badam munakka halwa)
मुनक्का और बादाम दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में ऐसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मुनक्का और बादाम के हलवे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मुनक्का और बादाम को एक साथ ग्राइंड कर लें। अब इनका हलवा बनाएं। आप चाहें तो सूजी, आटे के हलवे में मुनक्का से गार्निशिंग भी कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।
4. मुनक्का मिल्क शेक (munakka milk at night)
मिल्क शेक तो वजन बढ़ाने में कारगर होता ही है, लेकिन अगर इसमें मुनक्का भी मिला दिए जाए तो वजन तेजी से बढ़ सकता है। वजन बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मुनक्का मिल्क शेक लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में मुनक्का ग्राइंड कर लें। इसे रात को सोते समय पिएं, आप चाहें तो इसे वर्कआउट से पहले या बाद में भी पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |