Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
व्यायाम को जरूर करें दिनचर्या में शामिल
तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकारों को दूर करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। व्यायाम की आदत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ तंत्रिका को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। न्यूरोलॉजिस्ट का सुझाव है कि व्यायाम करने से तंत्रिका रिसेप्टर्स सक्रिय रहते हैं, इससे लकवा स्ट्रोक, मेमोरी लॉस जैसी समस्याओं से लड़ने में सहायता मिलती है। सभी उम्र के लोगों के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक है।
अच्छी नींद पर दें ध्यान
नींद आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो आपमें कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है। नींद पूरी न कर पाने वाले लोगों में सोचने, प्रतिक्रिया करने, सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। नींद, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करती है। ध्यान रखें नींद संबंधी विकार आपको मधुमेह, हार्ट फेलियर, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं के जोखिम में डाल सकते हैं।
धूप में जरूर जाएं
अध्ययनों से पता चला है कि सूर्य की रोशनी, शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को मजबूत करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हर सुबह लगभग 10 मिनट के लिए सूर्य की रोशनी में वॉक करने की आदत आपके तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होता है जोकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।
आहार को स्वस्थ रखने पर दें ध्यान
स्वस्थ आहार न केवल आपके वजन को कंट्रोल में रखने में मददगार है साथ ही जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों को नियंत्रित करने में भी इससे मदद मिलती है। केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी आहार का स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसके लिए चिया सीड्स, सैल्मन, फूलगोभी, स्प्राउट्स और कैनोला ऑयल जैसे खाद्य पदार्थ तंत्रिका संचरण में सुधार के लिए जाने जाते हैं। चॉकलेट, बादाम और ब्राउन राइस आदि के सेवन से आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने में लाभ मिल सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |