Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डेंगू बुखार में क्या खाएं
पपीता के पत्ते-पपीता के पत्ते में पेपेन और चिमोपेपेन एंजाइम पाए जाते हैं जो डाइजेशन को सही करते हैं और गैस-बदहजमी से बचाते हैं.डेंगू के बुखार में पपीता के पत्ते का जूस बहुत फायदेमंद है. डॉक्टर के मुताबिक 30 एमएल पपीते के जूस से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाते हैं.
अनार-खून बढ़ाने में अनार का इस्तेमाल भारत में सदियों से किया जाता है. अनार में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं. अनार अवसाद और थकान को मिटाता है. अनार में प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ-साथ हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है.
नारियल पानी-डेंगू बुखार में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है जिसके कारण डिहाइड्रेशन होने लगता है. इसलिए नारियल का पानी पीना बहुत अधिक फायदेमंद है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और आवश्यक मिनिरल्स होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं.
हल्दी-एंटीसेप्टिक और मेटाबॉलिज्म बूस्टर होने के कारण दूध के साथ एक चुटकी हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. यह तेजी से बुखार ठीक होने में मदद करती है.
मेथी-मेथी नींद को प्रेरित करने के लिए जानी जाती है. यह बॉडी में दर्द को कम करने में सहायता करती है. यह तेज बुखार को स्थिर करने के लिए भी मेथी का इस्तेमाल किया जाता है.
डेंगू में पपीते के पत्ते, बकरी का दूध, गिलोय आदि का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
डेंगू मरीज की डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें, तेजी से होगी रिकवरी :-
शरीर में पानी की कमी ना होने दें
डेंगू के बुखार में सबसे ज्यादा जरूरी है कि मरीज के शरीर में पानी की कमी ना होने दें. उसे ताजे फलों का रस, सूप, फ्रेश नारियल का पानी, अनार और अनानास का जूस देते रहें. इसमें बुखार और कमजोरी को दूर करने के लिए रीहाइड्रेशन ही सबसे अच्छी थैरेपी होती है.
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन
डेंगू के बुखार में मरीज को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. आप इनका सूप, सलाद और सब्जी बनाकर भी मरीज को दे सकते हैं. डेंगू के बुखार में ये चीजें तेजी से रिकवर करने का काम करती हैं.
डाइट में पौष्टिट चीजें शामिल करें
डेंगू के बुखार में मरीज की भूख मर जाती है. पाचन क्रिया भी सुस्त पड़ जाती है. इसलिए उसकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट हो सकें. इसके लिए आप मिक्स वेज खिचड़ी, दलिया और दाल जैसी चीजें खाने में दे सकते हैं. आप चाहें तो खाने का जायका बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्ते, धनिया, लहसुन, अदरक और नींबू जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बकरी का दूध
डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध बहुत कारगर माना जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि मरीज को आप गाय या भैंस की जगह बकरी का दूध दें. कुछ एक्सपर्ट्स दावा करते हैं कि पपीते का पत्ता ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद कर कर सकता है.
इन बातों का भी रखें ख्याल
डेंगू के बुखार से बचाव में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखें. अपने घर के आस-पास गंदगी ना होने दें. घर के आस-पास कहीं भी पानी जमा ना होने दें. कोशिश करें कि पानी के बर्तन पूरी तरह से ढके रहें. मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ने पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और मॉस्किटो किलर स्प्रे का प्रयोग करें.
| --------------------------- | --------------------------- |