healthplanet.net

Posted on

डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

डेंगू के दौरान और ठीक होने के बाद में अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। डेंगू से पीड़ित मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं, साथ ही सांस फूलना, खून की उल्टी होना, पेट दर्द, मसूड़ों से खून निकलना आदि कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा डेंगू से ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों को कई तरह की अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है जैसे कमजोरी,बाल झड़ना, शरीर में दर्द आदि। इसलिए डॉक्टर हेल्दी फूड्स के साथ ही कुछ फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए (dengue me kon kon se fruit khana chahiye)? इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको डेंगू में जरूर करना चाहिए।
डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए?-
1. संतरा (Orange)

संतरा विटामिन सी से भरपूर फल है। यह डेंगू के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही थकान से लड़ने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में बहुत मददगार है।
2. अमरूद (Guava)

अमरूद विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत में से एक है। अमरूद का सेवन करने से प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अमरूद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
3. अनार (Pomegranate)

अनार में आयरन, पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड्स जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए भी अनार का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. आंवला (Amla)

आंवला विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। आंवला का सेवन प्लेटलेट्स को बढ़ाने में बहुत सहायक है। यह इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है।
5. पपीते (Papaya)

पपीता को तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जाना चाहता है। "अध्ययनों में यह पाया गया है कि डेंगू में पपीता का सेवन करने से प्लेटलेट्स को जल्दी बढ़ाने में मदद मिलती है।" यहां तक कि पपीते के पत्ते का रस भी डेंगू के मरीजों को जल्दी रिकवरी में मदद करता है।
6. सेब (Apple)

सेब शरीर के लिए जरूरी कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब विटामिन ए के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यह डेंगू के दौरान शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मददगार है, सूजन को कम करता है साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info