healthplanet.net

Posted on

डेंगू

डेंगू की समस्या में मरीज को बुखार आने के साथ-साथ हाथ और पैर में गंभीर दर्द की शिकायत भी रहती है। इसके अलावा डेंगू के मच्छरों के काटने के 7 दिन बाद भी ये लक्षण दिखने शुरू हो सकते हैं। डेंगू की समस्या में मरीज में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

तेज बुखार।
सिर दर्द।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
शरीर पर लाल रंग के चकत्ते।
आंख में तेज दर्द।
उल्टी और मतली की समस्या।
हड्डियों में दर्द।
प्लेटलेट्स कम होना।


टाइफाइड

सिर और पेट में गंभीर दर्द।
ठंड लगने के साथ तेज बुखार।
शरीर कमजोर होना।
भूख कम लगने की समस्या।
स्किन पर गहरे रंग के रैशेज।
उल्टी, दस्त और मतली।
बुखार 102 डिग्री ज्यादा रहना।
पेट में खराबी और कब्ज रहना।

डेंगू और टाइफाइड के लक्षण दिखने पर मरीज को सबसे पहले डॉक्टर के सलाह के बाद अपनी जांच करानी चाहिए। जांच के बाद डॉक्टर से इसका इलाज सही समय पर लेना चाहिए। इलाज के दौरान आपको डॉक्टर कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दे सकते हैं। आपको उसका ध्यान जरूर रखना चाहिए। डेंगू और टाइफाइड की समस्या में आपका प्लेटलेट काउंट तेजी से कम होने लगता है इसलिए आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपको साफ पानी और हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। डेंगू और टाइफाइड की समस्या से बचने के कुछ जरूरी टिप्स इस प्रकार से हैं।

डेंगू और टाइफाइड की समस्या में तली-भुनी चीजें और अधिक मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।
इस दौरान आपको चाय, सिगरेट और कॉफी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आपको तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
इस समस्या में साफ पानी पीना चाहिए, आप चाहें तो पानी को उबालकर रख लें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
बुखार तेज होने पर ठंडे पानी की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहने।
आसपास मच्छरों को पनपने न दें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info