Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
संक्रमित व्यक्ति के आसपास रहने से आपको डेंगू बुखार नहीं हो सकता; इसके बजाय, डेंगू बुखार मच्छर के काटने से फैलता है। जब संक्रमित मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काटता है, तो वायरस उस व्यक्ति के रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाता है और संक्रमण का कारण बनता है।
डेंगू कोरोना वायरस की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। डेंगू कभी भी हाथ मिलाने, उसके साथ बैठने, गले मिलने या फिर मुंह या नाक से निकलने वाली बूंदों के जरिए नहीं फैलता है। लेकिन डेंगू दूसरे तरीके से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। जब कोई एडीज मच्छर किसी डेंगू के मरीज को काटता है, तो उसका खून भी चूसता है। इसके बाद जब यही मच्छर किसी अन्य या स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो उसे भी डेंगू हो जाता है। यह मच्छर के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। डेंगू लार से एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैल सकता है। यह केवल संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से ही फैलता है।
डेंगू आमतौर पर मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। ये एक खास तरह के मच्छर होते हैं, जिनके शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। डेंगू एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टर मच्छर की प्रजातियों के काटने से फैलता है।
डेंगू किसी भी व्यक्ति को एक से अधिक बार हो सकता है। डेंगू एक गंभीर बुखार और दर्दनाक स्थिति हो सकती है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है। सही देखभाल और दवाइयों की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। डेंगू के मरीज आसानी से घर पर ठीक हो सकता है, कुछ ही मामलों में इसमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |