healthplanet.net

Posted on

शरीर में अच्छी तरह पानी-फाइबर भर देंगे 6 फल-सब्जियां, कब्ज-डिहाइड्रेशन का होगा नाश

डिहाइड्रेशन तब होता है जब आप पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ नहीं लेते हैं। इसकी वजह से आपको मुंह में सूखापन, रोते समय आंसू नहीं आना, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आप कुछ फल-सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
 
नाश
हेल्दी एंड फिट रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर में पानी की कमी से आपको त्वचा की समस्याएं, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। अधिकतर लोग मानते हैं कि सादा पानी पीना हाइड्रेशन रहने के बेहतर तरीका है। आपको बता दें कि यह एकमात्र तरीका नहीं है। जाहिर है पानी प्यास बुझने तक अच्छा लगता है। इसके अलावा कुछ फल और सब्जियां हैं जिनमें इतना पानी होता है कि आप पानी की कमी पूरी करने के साथ अन्य पोषक तत्व भी प्राप्त कर सकते हैं।

फल-सब्जियों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें पानी की मात्रा के साथ-साथ फाइबर, विटामिन्स, मिनरल, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इन्हें सलाद या स्मूदी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि किन फल-सब्जियों में पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

संतरा
डाइट एंड फिटनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, संतरे में पानी की मात्रा 88% तक होती है, साथ ही यह फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, और रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है।

आम
आम में पानी की मात्रा 83% तक होती है। अगर आबत करें पोषण संबंधी मूल्य की तो यह पोटेशियम, विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी का भंडार है।

अनन्नास
इस फल में पानी की मात्रा 86% तक होती है। इसके अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फोलेट और विटामिन ए में बहुत अधिक हैं।

नाशपाती
इस फल में पानी की मात्रा 88% तक होती है। अगर बात करें इसके पोषण संबंधी तथ्यों की तो इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा यह विटामिन ए, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है।

तुरई
इस सब्जी में पानी की मात्रा 94% तक होती है। इसके पोषण मूल्य की बात करें, तो यह विटामिन सी में अधिक ही क्योंकि इसके एक कप में रोजाना की जरूरत का 35% पाया जाता है।

खीरा
खीरे में पानी की मात्रा 95% तक होती है। खीरा कैलोरी में बहुत कम होता है और विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम की थोड़ी मात्रा प्रदान करता है। यह विटामिन के और विटामिन ए का भी अच्छा स्रोत है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info