healthplanet.net

Posted on

डिलीवरी के कितने समय बाद सेक्स करना शुरु कर सकते हैं?
यदि आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो जब भी आपको और आपके पति को लगे कि अब सेक्‍स करने के लिए सही समय है, आप तब से प्रेम संबंध बनाना शुरु कर सकते हैं। मगर डिलीवरी के बाद दो हफ्तों तक या रक्तस्त्राव रुकने से पहले सेक्स करना शुरु न करें।

डिलीवरी के तुरंत बाद आपको रक्तस्त्राव हो रहा होगा, जिसे लोकिया कहा जाता है। कुछ महिलाओं में यह डिलीवरी के दो हफ्तों में बंद हो जाता है, वहीं कुछ महिलाओं में ब्लीडिंग छह हफ्तों तक भी जारी रहती है। जब रक्तस्त्राव रुक जाए और आपको उस जगह दर्द व असहजता न हो रही हो, आमतौर पर तब सेक्स करना सुरक्षित रहता है।

हालांकि, ब्लीडिंग पूरी तरह बंद होने से पहले आपको संभोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भाशय में इनफेक्शन या हेमरेज होने का खतरा रहता है।

यदि एपिसियोटमी या पेरिनियम क्षेत्र के फटने की वजह से आपको टांके लगे हैं या फिर आपका प्रसव उपकरणों की सहायता से हुआ है, तो आपको शायद फिर से सेक्स शुरु करने के लिए कम से कम छह हफ्तों तक इंतजार करने के लिए कहा जा सकता है। आप भी शायद इतना इंतजार करना चाहें, क्योंकि हो सकता है टांके​ निकल जाने के बाद भी आपको उस जगह दर्द हो।
सीजेरियन ऑपरेशन के बाद संभोग कब से शुरु किया जा सकता है?
यदि आपका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ है, तो डॉक्टर आपको डिलीवरी के बाद फिर से प्रेम संबंध बनाना शुरु करने के लिए कम से कम छह हफ्तों तक इंतजार करने के लिए कहेंगी। इससे आपके चीरे के घाव को भरने और लोकिया बंद होने का समय मिल जाएगा।

चाहे आपके टांके जल्दी घुल या निकल गए हों और त्वचा की बाहरी परत भी बेहतर लग रही हो, तो भी दर्द या असहजता को पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है। बाहरी घाव के ठीक होने के बाद भी अंदरुनी स्थिति को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info