Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आपके शिशु का वजन एक नारियल के बराबर, लगभग 1.5 किलोग्राम हो गया है। उसके पतले लेनुगो बाल अब झड़ना शुरु हो गए हैं और वह अब और अधिक नवजात शिशु जैसा दिखने लगा है। उसकी लंबाई सिर से एड़ी तक करीब 41.1 सें.मी. (16.2 इंच) हो गई है।
आप विश्वास करें या नहीं, मगर अभी भी आपके शिशु का बहुत सारा विकास बाकी है। आप उम्मीद कर सकती हैं कि जन्म से पहले उसे अभी कम से कम 900 ग्राम वजन और बढ़ाना है। जैसे-जैसे उसका वजन बढ़ रहा है, उसकी झुर्रीदार त्वचा की सिलवटें अब धीरे-धीरे कम होती जा रही होंगी।
क्या आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वह आपके एमनियोटिक द्रव को विशेष स्वाद और गंध प्रदान करता है? आपके शिशु का मस्तिष्क और स्वाद कलिकाएं अब इतनी परिपक्व हो गई हैं कि वह जो द्रव निगल रहा है उसका स्वाद अनुभव कर सकता है। इस बात के प्रमाण भी हैं, जो ये बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वे खाद्य पदार्थ ही शिशु की ठोस आहार की पसंद को तय करते हैं।
आपका शिशु हर समय बढ़ रहा है, इसलिए अब गर्भ में हिलने-डुलने के लिए उसके पास अधिक जगह नहीं है। सीमित जगह होने के कारण, वह शायद अब अपनी टांगे मोड़कर अपनी छाती से सटा लेगा, जैसी की गर्भ में शिशु की आदर्श अवस्था होती है।
हालांकि, उसके पास हिलने-डुलने के लिए ज्यादा जगह नहीं है, आपका शिशु इस अवस्था में भी फुर्तीला बना रहेगा। हो सकता है आप पाएं कि तीसरी तिमाही में उसके पैर की मार और हिलना-डुलना आपको थोड़ा अलग सा महसूस हो रहा है, मगर उसकी हलचल का पैटर्न समान ही रहेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि शिशु आमतौर पर शाम के समय अधिक सक्रिय रहता है, तो आगे भी आपको इसी समय उसकी हलचल महसूस होती रहेंगी।
नोट: विशेषज्ञों का कहना है कि हर शिशु अलग ढंग से विकसित होता है- गर्भाशय में भी। ये भ्रूण विकास की जानकारी आपको इस बात का सामान्य अंदाजा देती है कि गर्भ में शिशु किस तरह बढ़ रहा है।
गर्भावस्था के 31वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
शिशु के जन्म से पहले अंतिम कुछ सप्ताहों में आप सांस की कमी महसूस कर सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका गर्भाशय इतना बड़ा हो गया है कि यह आपके मध्यपट (डायाफ्राम) पर दबाव डालने लगता है। डायाफ्राम शरीर के बीच में बड़ी समतल मांसपेशी होती है, जो आपको सांस लेने में मदद करती है।
जब तक शिशु खिसक कर नीचे आपके श्रोणि क्षेत्र में नहीं आ जाता, तब तक यह श्वासहीनता बनी रहेगी। पहली बार की गर्भावस्थाओं में शिशु करीब 36 सप्ताह की गर्भावस्था तक नीचे आ जाता है। वहीं, यदि आप पहले भी माँ बन चुकी हैं, तो संभव है शायद जन्म से पहले तक शिशु नीचे न खिसके। यदि आप अपनी गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करती रही हैं, तो अब हल्के व्यायाम करने से आपको श्वासहीनता से राहत में मदद मिल सकती है।
क्या आपको बढ़े हुए पेट की वजह से पीठ में दर्द होने लगा है? कोशिश करें कि आप कोई भारी चीज न उठाएं, क्योंकि इससे आपके कोमल अस्थिबंधों पर दबाव पड़ेगा। बहरहाल, यदि आप पहले से एक छोटे बच्चे की माँ हैं, तो आपके लिए इस सलाह का पालन कर पाना मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर आपको मेटरनिटी बेल्ट की सलाह दे सकती हैं, जो आपकी पीठ को सहारा देगी।
गर्भावस्था के बढ़ने पर कूल्हों में दर्द होना भी सामान्य है। आपके श्रोणि क्षेत्र में अस्थिबंध इतने शिथिल हो सकते हैं कि इसका असर उस जोड़ पर भी पड़ सकता है, जो श्रोणि क्षेत्र की हड्डियों को एक साथ थामे हुए होता है। यह शिथिलता सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (एसपीडी) का कारण बन सकती है, जो कि काफी पीड़ादायी होता है।
31 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को गर्भावधि हाइपरटेंशन (जैस्टेशनल हाइपरटेंशन) भी कहा जाता है। गर्भावस्था में रक्तचाप की जांच करना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि इससे डॉक्टर को काफी हद तक आपकी और शिशु की सेहत का अंदाजा मिल जाता है। आप दोनों की देखभाल का यह बहुत जरुरी हिस्सा है। रक्तचाप में बढ़त प्री-एक्लेमप्सिया के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
डॉक्टर के साथ हर प्रसवपूर्व चेक-अप के दौरान आपका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) मापा जाएगा। रक्तचाप में बढ़त प्री-एक्लेमप्सिया के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। यदि एक बार आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आए, तो इतना चिंतित होने की जरुरत नहीं होती। एकल रीडिंग से हमेशा सही परिणाम मिले ऐसा जरुरी नहीं है। आपकी डॉक्टर एक और बार जांच करके पता करेंगी कि क्या आपका रक्तचाप लगातार उच्च बना हुआ है।
क्या आप अपनी डिलीवरी के बारे में सोचती रहती हैं? अधिकांश माँएं नॉर्मल डिलीवरी ही चाहती हैं और सीजेरियन आॅपरेशन होने की आशंका उन्हें काफी डरा सकती है। मगर, यदि आपको सीजेरियन आॅपरेशन करवाना पड़ा, तो पहले से ही इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना आपके काम आ सकता है।
"एक गिलास एकदम ठंडा दूध पीने से सीने में जलन से राहत मिल सकती है। आप सोते समय सिर के नीचे एक अतिरिक्त तकिया लगाकर भी देख सकती हैं, मुझे इससे काफी मदद मिली थी।"
गर्भावस्था के 31वें हफ्ते में क्या करें
गर्भावस्था के दौरान अपचता (इनडाइजेशन) होना काफी आम है। इसके कारण और राहत के उपायों के बारे में यह लेख पढ़ें।
28 से 32 सप्ताह के बीच ग्रोथ स्कैन कराया जाता है, इस स्कैन के बारे में और अधिक जानें।
गर्भावस्था के इस चरण पर सेहतमंद खान-पान बहुत आवश्यक है। पौष्टिक व संतुलित आहार के बारे में हमारा यह लेख पढ़ें।
पिछला प्रसव समय से पहले होने पर क्या दूसरी बार भी प्रसव जल्दी शुरु हो सकता है? प्रसव के लक्षणों के बारे में यहां जानें।
कॉर्ड ब्लड बैंकिंग क्या है और यह भविष्य के लिए कितनी कारगर है, यहां पढ़ें।
आपकी गर्भावस्था के लिए बेबीसेंटर का सुझाव
अपनी जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी करने की कोशिश करें। बहुत जल्द आपका नन्हा शिशु आपकी गोद में होगा और उसे आपका पूरा ध्यान चाहिए होगा। दिन में छह से आठ घंटे आप स्तनपान, नैपी बदलने और नवजात की देखभाल में लगा रही होंगी। इसलिए अच्छा होगा कि अभी आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से वक्त निकालें और अपने पति के साथ कुछ समय गुजारें।
| --------------------------- | --------------------------- |