Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या डिलीवरी के बाद घी खाना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और सावधानियां
डिलीवरी के बाद घी खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते है। इससे हड्डियां मजबूत होती है।
घी एक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है, जिसके सेवन से आपको कई लाभ मिलते है लेकिन कई बार डिलीवरी के बाद महिलाएं इस बात को लेकर संशय की स्थिति में रहती है कि उन्हें घी खाना चाहिए या नहीं। कहीं इससे उनका वजन तो बढ़ नहीं जाएगा या बच्चे पर इसका असर तो नहीं पड़ेगा। साथ ही सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद में महिलाएं घी खाने के सवाल को लेकर अधिक संशय में होती है कि कहीं इससे उनका शरीर में फैट तो जमा नहीं होने लगेगा, जिसके कारण उनके लिए वजन कम करना मुश्किल हो जाए लेकिन इस मामले में महिलाओं को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि डिलीवरी के बाद घी खाने से आप वजन कम करने के साथ कई तरह की परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते है। घी के सेवन से आपके जोड़ों के दर्द कम होता है और पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। इसमें विटामिन ई, सी, ए और के पाए जाते है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व शामिल होते है। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते है।
डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे (Ghee Benefits After Delivery)
1. पाचन शक्ति बढ़ाए
घी के सेवन से डिलीवरी के बाद आपकी पाचन क्षमता का विकास होता है। प्रसव के बाद आपकी आंत और लीवर की सूजन को कम करने में भी यह मददगार साबित हो सकता है। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण प्रदान करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा भरपूर पोषण भी प्रदान करता है।
2. ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा- 3 फैटी एसिड आपके पेट में मौजूद खराब वसा का परत को कम करने में मदद करता है। इस वसा के कारण ही हमारे शरीर में हाई ब्लज प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगों की परेशानी हो सकती है। साथ ही इससे वजन घटाने और मोटापा कम करने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी स्किन समस्याओं को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद है।
3. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
प्रसव के बाद महिलाओं को तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसा हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है। इससे मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है लेकिन घी के सेवन से अवसाद और अनिद्रा से लड़ने में मदद मिलती है। डिलीवरी के बाद आप स्वस्थ रूप से घी का सेवन कर सकते है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
डिलीवरी के बाद घी के सेवन से महिलाओं के आंखों की दृष्टि मजबूत होती है। साथ ही आंखों की समस्याओं को भी ठीक करने में यह मदद करता है। घी के सेवन से शरीर में विटामिन का अवशोषण उचित ढंग से होता है।
5. हड्डियों के लिए लाभकारी
डिलीवरी के बाद आपके हड्डियों और उसमें मौजूद चिकनाई धीरे-धीरे खत्म होने लगती है लेकिन इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती है। इसमें कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिससे आपका हड्डियां मजबूत रहती है।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद भी घी खाएं
घी में अच्छी वसा होती है और यह भोजन के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसे सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद भी महिलाएं अपने आहार में शामिल कर सकती है। इससे उनके शरीर को जल्द ही ठीक होने में मदद मिल सकती है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि घी की अधिक मात्रा आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। घी आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और आपके भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे खून में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
घी का उपयोग कैसे करें
1. आप घी को अपने सुबह के अनाज में या फलों के मिश्रण या मिल्कशेक में एक चम्मच मिलाकर खा सकते है।
2. इसे दोपहर के खाने में शामिल किया जा सकता है ताकि दिनभर की आपकी गतिविधियों के कारण यह आसानी से पच जाए।
3. सब्जी में स्वाद के लिए आप मक्खन या तेल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. आप रोटी तेल की जगह घी से भी बना सकते हैं। इससे रोटी स्वादिष्ट भी लगती है।
सावधानियां
हालांकि घी का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है इसलिए एक दिन में दो चम्मच से अधिक घी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक घी के सेवन से आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। घी आपके प्रसव के दौरान उत्पादित हार्मोन रिलैक्सिन के प्रभाव को भी कम कर सकता है। यह हार्मोन बच्चे को जन्म देने के दौरान और पहले कुछ हफ्तों के दौरान मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देने में महत्वपूर्ण होता है। सिजेरियन सेक्शन के बाद आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और सब्जियों की मात्रा लेनी चाहिए और खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |