healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी के दौरान तो महिलाओं को पौष्टिक आहार खाने ही चाहिए क्योंकि इस दौरान बच्चे के विकास के लिए और खुद को सेहतमंद रखने के लिए ढेर सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है । लेकिन डिलीवरी के बाद भी मां के लिए अच्छे और स्वस्थ खानपान की आदत बनाए रखना जरूरी है। इसके दो कारण हैं- एक तो यह कि हेल्दी खानपान उनकी बॉडी की रिकवरी के लिए जरूरी है और दूसरा उनके द्वारा खाई गई चीजों से ही उनका दूध भी पौष्टिक बनता है, जो कि शिशु जन्म के कुछ समय बाद तक पीता है। सही खानपान से ब्रेस्ट मिल्क भी सही मात्रा में बनता है इस लिए आपको अपनी डाइट में कैलोरी, प्रोटीन, गुड फैट, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आहार में ये चीजें शामिल कर सकते हैं।
डिलीवरी के बाद इन चीजों का करें सेवन
1. दाल

दाल एक अच्छी डाइट के लिए बहुत जरूरी है। डिलीवरी के बाद आपको अपने आहार में दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इससे ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आप मूंग दाल, अरहर की दाल, मसूर की दाल आदि को उबाल कर खा सकती हैं या अलग-अलग तरह से भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपको अंदर से अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद मिलती है और पेट संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।
2. हरी सब्जियां

हरी सब्जियां आपको प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में भी खानी चाहिए। हरी सब्जियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें कम कैलोरी पाई जाती हैं, जो प्रेगनेंसी के बाद के बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करती हैं। हरी सब्जियों में सभी तरह की मौसमी सब्जियों का सेवन करें, जैसे- आप ब्रोकली, पालक, बीन्स, परवल और भिंडी जैसी हरी सब्जियों को अपने खानपान में शामिल कर सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info