Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होता है कूल्हों में दर्द? जानें इससे बचाव के आसान उपाय
गर्भावस्था में अगर आप हिप पेन से परेशान हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगा।
गर्भवस्था हर एक महिला के लिए सुखद और प्यारा सा अनुभव होता है। इसके साथ-साथ प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। एक ओर महिलाओं को जहां नए मेहमान आने की खुशी होती है, तो वहीं दूसरी ओर शरीर में कई सारी तकलीफ सहने का दुख भी होता है। शारीरिक और मानसिक बदलावों के कारण उनके व्यवहार में भी बहुत ही परिवर्तन देखने को मिलते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाएं हर एक दिन कोई ना कोई परेशानी से जरूर गुजरती हैं। कभी पेट में दर्द, तो कभी कमर में दर्द। शरीर के अंगों में दर्द सबसे अधिक असहनीय होता है। कुल्हे में दर्द के कारण महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कुल्हे (Hip Pain During Pregnancy) में दर्द बहुत ही आम है। आइए जानते हैं इसके क्या कारण हैं?
गर्भावस्था में कूल्हे के दर्द के कारण (Causes of Hip Pain During Pregnancy)
साइटिका (कटिस्नायुशूल)
बवासीर
लेबर पेन
पेडू में दर्द (पैल्विक पेन)
एक्सरसाइज से कर सकते हैं प्रेग्नेंसी में हिप पेन को दूर
प्रेग्नेंसी में अगर आप हिप पेन से परेशान हैं, तो कुछ आसान से एक्सरसाइज करके इस समस्या से (Hip Pain Causes) राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में।
बाउंड एंजेल पोज (Bound angle pose)
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नियमित रूप से बाउंज एंजेल पोज एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे हिप पेन के साथ-साथ अन्य समस्याओं से भी राहत मिल सकता है। इस एक्सरसाइज को साधारण बोलचाल में बटरफ्लाई योग भी कहते हैं। इससे पेल्विक में होने वाले दर्द से भी आराम मिलेगा। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
बाउंड एंजेल पोज करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैर को अपनी ओर लाते हुए आपस में ज्वॉइन करें।
अब अपने दोनों हाथों से ज्वॉइंट हुए पैरों को पकड़ें।
अब बटरफ्लाई की तरह पैरों से मूवमेंट करें।
चाइल्ड पोज (Child’s pose)
सबसे पहले योग मैट पर घुटने के बल लेट जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को जमीन के बल सीधा कर लें।
इसके बाद अपने हिप को पीछे की ओर उठाते हुए आगे की ओर ले जाएं।
कुछ सेकंड रुकने के बाद अपने पोजीशन में लौटें।
करीब 10 से 15 बार इस क्रिया को दोहराएं।
इसे भी पढ़ें -डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क ना होने के क्या हैं कारण? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
प्रेग्नेंसी के दौरान हिप्स में दर्द से बचने के उपाय (Tips for hip Pain During pregnancy)
हिप पेन बवासीर के कारण भी हो सकता है। ऐसे में बवासीर की समस्या से बचने के लिए कभी भी लगातार एक ही स्थान पर ना बैठें। अगर आप बैठने वाला काम करते हैं, तो हर 1 से 2 घंटे के बाद 10 मिनट के लिए अपने सीट से उठें।
अधिक से अधिक पानी पिएं।
फाइबर युक्त आहार खाएं।
सोने के समय अपने पेट के नीचे, तकिया जरूर रखें। इससे आपके शरीर का पॉजीशन सही रहता है। साथ ही पेल्विक और साइटिका नर्वस पर प्रेशर कम पड़ता है।
गुनगुने पानी से नहाएं ताकि आपके शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिल सके।
डॉक्टर्स से पूछकर ही पेनकिलर का सेवन करें।
फिजीकल एक्टिवीट करें, इससे पेन की समस्या से राहत मिल सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |