healthplanet.net

Posted on

प्रसव के बाद, महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है। ऐसे में आयुर्वेद के मुताबिक अजवाइन को एक से डेढ महीने तक इस्तेमाल करना चाहिए।

गैस-अपच से राहत देता है
डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को गैस और अपच जैसी पेट सम्बन्धी दिक्कत रहती है. इन दिक्कतों को दूर करने के लिए आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं. ये पेट दर्द, अपच और कब्ज़ जैसी दिक्कत में भी आराम देता है. साथ ही पेट की सफाई और शरीर को गर्मी देने का काम भी अजवाइन का पानी करता है.

वजन कंट्रोल करता है
डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है. जिसको कम करने के लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ती है. अजवाइन का पानी वजन कम करने में काफी मदद करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है.

बदन दर्द से निजात देता है
डिलीवरी के बाद महिलाओं को बदन दर्द और शरीर में टूटन की शिकायत होने लगती है. इस दिक्कत से निजात देने में भी अजवाइन का पानी काफी मदद करता है. इसके सेवन से बदन दर्द से निजात मिलती है.

डिलीवरी के बाद पीरियड्स में आराम देता है
डिलीवरी के बाद काफी महीनों के बाद महिलाओं को पीरियड आता है. इस दौरान महिलाओं को कमर और पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है. इस दिक्कत से निजात दिलाने में भी अजवाइन का पानी काफी हद तक मदद करता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info