Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डायबिटीज में ताकत बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ :-
अक्सर मधुमेह रोगी सोचते है कि डायबिटीज शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, उनके लिए लेख का यह भाग मददगार हो सकता है। यहाँ हम बताने जा रहे हैं कि शुगर में ताकत के लिए क्या खाएं:
1. हरी सब्जियां
पालक - पालक में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे पोषक होते हैं। ये पोषक तत्व कमजोरी को दूर कर सकते हैं। साथ ही ये हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बना सकते हैं।
इतना ही नहीं, पालक में विटामिन्स और मिनरल्स जैसे - विटामिन इ और मैग्नेशियम होते हैं, जो डायबेटिक्स के इम्यून पावर को बेहतर कर, उनमें बीमारियों का जोखिम कम कर सकते हैं। आप लंच में पालक की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
मेथी का साग - डायबिटीज में कमजोरी से राहत पाने के लिए अपने आहार में मेथी को भी शामिल कर सकते हैं। मेथी में ऊर्जा की अच्छी मात्रा होती है, जो तुरंत कमजोरी को दूर कर सकती है। साथ ही यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो मांसपेशियों व हड्डियों को सेहतमंद बना सकता है।
मेथी साग के अलावा, डायबेटिक्स सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी भी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी डायबिटिक गुण होता है।
ब्रोकली - शुगर में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए, इस लिस्ट में ब्रोकली का नाम भी शामिल है। ब्रोकली पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। इसमें मुख्य रूप से ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, आदि पाए जाते हैं।
ये पोषक तत्व डायबिटिक को एनर्जी दे सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी कमजोरी से रिकवर करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद फायटोकेमिकल्स मांसपेशियों को स्वस्थ व मजबूत बना सकते हैं।
2. अंडे
सब्जियों के अलावा, अगर आप सोच रहे हैं कि शुगर में ताकत के लिए क्या खाएं, तो अंडा भी एक पौष्टिक विकल्प है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो ताकत को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इसके आलावा, अंडे में वो सारे पोषक तत्व होते हैं, जिसकी जरूरत शरीर को एनर्जी उत्पादन के लिए होती है। इसके सेवन से जल्दी थकान नहीं होती है। डायबेटिक्स सुबह के नाश्ते में एक अंडा खा सकते हैं।
3. दही
डेयरी प्रोडक्ट भी डायबिटीज में कमजोरी दूर करने के लिए लाभकारी हो सकते हैं। डायबिटीज में ताकत बढ़ाने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं। दही एक लो ग्लिसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index - एक वैल्यू है, जो यह बताता है कि किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कितना बढ़ता है) वाला खाद्य पदार्थ है, जिस कारण यह मधुमेह के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
वहीं, दही में मौजूद ऊर्जा कमजोरी से राहत दिला सकता है। साथ ही दही प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत होता है, जो काफी देर तक पेट भरा रख सकता है और इससे डायबेटिक्स इससे ओवरईट करने से बच सकते हैं। इसलिए डायबिटीज में वजन बढ़ने का जोखिम भी कम हो सकता है।
आप लंच के बाद एक छोटी कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो लंच के साथ दही का रायता बनाकर भी खा सकते हैं।
4. शकरकंद
जो लोग सोचते हैं कि शुगर में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए, उनके लिए शकरकंद एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रति 100 ग्राम शकरकंद में 108 kcal ऊर्जा होता है, जो कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है।
साथ ही शकरकंद में प्रोटीन, विटामिन्स और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के ताकत को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर कर सकता है। आप शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं।
5. संतरा
अगर आप सोच रहे हैं कि मधुमेह में कमजोरी दूर करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए, तो हम आपको संतरा खाने की सलाह दे सकते हैं। संतरे की गिनती हाई एनर्जी फलों में की जाती है।
संतरा विटामिन सी और प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत होता है, जो कमजोरी और थकान से तुरंत राहत दिला सकता है। इससे ताकत भी बढ़ सकती है।
साथ ही यह इम्यून पावर को भी बेहतर कर सकता है। बता दें डायबिटीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य वायरल संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में आप लंच के बाद एक संतरा खा सकते हैं।
6. दाल
शुगर में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए, इस लिस्ट में दाल भी शामिल है। दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
साथ ही दाल में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे - विटामिन बी, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम मौजूद हैं, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने का काम कर सकते हैं। इससे शरीर को ताकत मिल सकती है। आप हर दिन अपने लंच या डिनर में एक कटोरी दाल को शामिल कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |