Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डाउन सिंड्रोम क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण
डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) क्या है?
डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक कंडिशन है, जिसमें शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी काफी धीरे होता है। यह स्थिति जीवन भर के लिए रहती है, लेकिन प्रॉपर देखभाल के साथ डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) वाले लोग स्वस्थ रूप से बड़े हो सकते हैं और सामान्य तरीके से समाज में उठ बैठ सकते हैं।
लक्षणों को जानें
डाउन सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Down Syndrome)
इसके सामान्य लक्षण हैं जैसे हम आपको नीचे बता रहे हैं:
चेहरे के फ्लैट फीचर।
सिर का छोटा आकार।
गर्दन छोटी रह जाना।
छोटा मुंह और उभरी हुई जीभ।
मांसपेशियां कमजोर रह जाना।
दोनों पैर के अंगूठों के बीच अंतर।
चौड़ा हाथ और छोटी उंगलियां।
वजन और लंबाई औसत रूप से कम होना।
ऊपर दिए गए कुछ लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको किसी लक्षण से परेशानी है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डाउन सिंड्रोम किन कारणों से होता है? (Cause of Down Syndrome)
भ्रूण की प्रत्येक कोशिका 46 गुणसूत्रों से बनती है, जो 23 गुणसूत्र के दो अलग-अलग जोड़े होते हैं। एक भ्रूण को बनाने के लिए 23 गुणसूत्रीय दो कोशिकाएं एक साथ आकर मिलती हैं और 46 जोड़ी जायगोट बनता है। इसके बाद ही यह भ्रूण का रूप लेता है। कुछ मामलों में कोशिकाओं के विभाजन के दौरान गुणसूत्रों का एक अतिरिक्त जोड़ा दोनों गुणसूत्र के जोड़ो में से किसी एक में मिल जाता है। यहां गुणसूत्र के दो जोड़े होने के बजाय तीन जोड़े हो जाते हैं। इस प्रकार की अनियमितता के चलते बच्चे में सामान्य शारीरिक और जन्मजात बदलाव पैदा होते हैं। इसे ही जेनेटिक डिसऑर्डर कहा जाता है।
एक नॉर्मल शरीर में 46 क्रोमोसोम होते हैं, जिनमें से आधे मां से और आधे पिता से होते हैं। 21वें क्रोमोसोम में असामान्य डिवीजन के कारण डाउन सिंड्रोम होता है। इस सिंड्रोम वाले लोगों में 47 क्रोमोसोम होंगे। 21 वें क्रोमोसोम से ही मानसिक और शारीरिक अक्षमता सामने आती है।
| --------------------------- | --------------------------- |