healthplanet.net

Posted on

एक ही अवधि में क्या कोई महिला दो बार प्रेगनेंट हो सकती है? एक्सपर्ट का जवाब है ‘हां’

समझिए क्या है डबल प्रेगनेंसी का मामला

दोनों बच्चों के होने के लिए एक ही दिन लेबर पेन शुरू होता है और दोनों बच्चाें का जन्म भी एक साथ होता है। इसलिए सुपरफेटेशन के माध्यम से पैदा होने वाले बच्चों को अक्सर जुड़वां मान लिया जाता है। सुपरफेटेशन के कारण गर्भधारण में होने वाले जोखिम की संभावना कम रहती है।’

क्या हैं डबल प्रेगनेंसी के आंकड़े

हालांकि ऐसे मामले 50 हजार में से कोई एक होता है। इस तरह की घटना स्वाभाविक रूप से नहीं हाे पाती है। गर्भावस्था के दौरान जो हार्मोन निकलते हैं, वे आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान ऑव्यूलेशन की संभावना को पूरी तरह से कम कर देते हैं।

जब दो अलग-अलग मेंसट्रुअल साइकल के दौरान अंडे डिस्चार्ज होते हैं और उन्हें फिर स्पर्म से फर्टिलाइज कराया जाता है। इसे फिर यूट्रस में प्रत्यारोपित किया जाता है, तो यह प्रक्रिया सुपरफेटेशन कहलाती है। सामान्य फिजिकल और हार्मोनल रिएक्शन फर्टिलाइजेशन और इम्प्लांटेशन के बाद गर्भधारण को रोक सकती हैं।

फर्टिलिटी प्रक्रिया-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के दौरान फर्टिलाइज एम्ब्रायो को महिला के यूट्रस में रखा जाता है। महिला के यूट्रस में एम्ब्रायो को प्रत्यारोपित करने के कुछ सप्ताह बाद यदि स्पर्म द्वारा एग को फर्टिलाइज किया जाता है, तो वह ओव्यूलेट कर सकती है और सुपरफेटेशन का अनुभव कर सकती है।

मुश्किल होता है दूसरे बच्चे का सर्वाइव करना

गर्भावस्था के दौरान फैक्ट यह है कि शिशु विभिन्न चरणों में विकसित होते हैं। यह सुपरफेटेशन के लिए सबसे बड़ी समस्या है, जब एक बच्चा पैदा होने के लिए तैयार होता है, तो दूसरा भ्रूण तैयार नहीं हो पाता। यहां पर दूसरे छोटे बच्चे के बहुत जल्द पैदा होने का खतरा हो सकता है।

सुपरफेटेशन अबॉर्शन का कारण बन सकता है। यह बार-बार होने वाला कारण भी हो सकता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info