healthplanet.net

Posted on

सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद बताया गया है. गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है और सर्दी व जकड़न की समस्या भी दूर हो जाती है.

गर्म पानी से नहाने के फायदे

अच्छी नींद को बढ़ावा: गर्म पानी से नहाना बेहतर नींद दिलाने में मदद कर सकता है. दिनभर काम करने से बॉडी थक जाती है, जिससे नींद भी नहीं आती ऐसे में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने पर आपकी बॉडी रिलैक्स होती है और आप अच्छी नींद ले सकते हैं.

त्वचा को निखारता है: जब आप गर्म पानी से नहाते है तो भाप से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे त्वचा की गंदगी बाहर निकलती है और आपकी त्वचा स्वच्छ और स्वस्थ होती है. गर्म पानी से नहाना, हमारी त्वचा की देखभाल करने और बेहतर दिखने में मदद करता है.

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

बालों को शाइनी व स्किन को सॉफ्ट बनाता है: ठंडा पानी आपके रोम छिद्रों को कस देता है. ठंडे पानी के नहाने से आपके बालों में प्राकृतिक तेल बना रहता है और बाल शाइनी दिखाई देते हैं. ठंडे पानी से नहाना आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है.

ब्लड फ्लो अच्छा रहता है: ठंडे पानी से नहाने से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है इसलिए ठंडे शावर से बाहर निकलने के बाद भी ब्लड सरकुलेशन में सुधार होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info