healthplanet.net

Posted on

ठंड लग जाए तो तुरंत आजमाएं रसोई में रखी ये 7 चीजें

सिरदर्द, नाक का बहना, खांसी आना, तेज बुखार आ जाना, आखों में खुजली होना, गले में खराश होना, बदन दर्द आदि सर्दी लगने के लक्षण हैं। ये रहे कुछ आसान उपाय।

एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज के साथ लहसुन रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का जबरदस्त जरिया है। सर्दी से बचने के लिए लहसुन को भूनकर खा सकते हैं या शहद, नींबू का रस, तीखी मिर्च इस्तेमाल कर इसकी चटनी बनाएं और सेवन करें।

ठंड लग जाए तो तुरंत आजमाएं रसोई में रखी ये 7 चीजें

शहद में सर्दी वाले बैक्टीरिया और वायरस को मारने की जबरदस्त क्षमता होती है। एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद लेकर मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे गले की खराश में तुरंत राहत मिलेगी।

भुने हुए धनिया के बीज, जीरा और सौंफ, मेथी के बीज को पीस लें और पानी में मिश्री के साथ उबालें, चाहें तो इसमें जरूरत के अनुसार दूध भी मिला सकते हैं। लीजिए मसाला चाय तैयार है, सर्दी दूर करने में ये काफी कारगर है।

अदरक, देसी घी और गुड़ बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बना लें और रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। ठंड दूर हो जाएगी।

काली मिर्च का इस्तेमाल करें, चाहें तो खाने में लें या गर्म पानी में काली मिर्च डालकर गरारा करें। ये भी कठिन लगे तो आप काली मिर्च की सुगंध लें, फायदा होगा।

सोने से पहले हल्दी वाले गुनगुने दूध का सेवन करें, चाहें तो इसमें ताजा अदरक भी मिला सकते हैं, आराम मिलेगा।

एक बड़ा चम्मच दालचीनी का पाउडर लें और इसको दो लौंग के साथ पानी में उबालें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और दिन तीन बार इसका पेय का सेवन करें, ठंड से छुटकारा मिलेगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info