healthplanet.net

Posted on

ठंडा पानी पीने के फायदे – Benefits of Cold Water in Hindi

सबसे पहले इस बात पर गौर करें कि पानी जिस तरह से शरीर को लाभ पहुंचाता है उसी तरह से ठंडा पानी भी शरीर को कुछ फायदे पहुंचा सकता है। हां, ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। यहां हम जानेंगे कि स्वास्थ्य के लिए ठंडे पानी पीने के फायदे क्या हैं। फिर आर्टिकल में आगे बढ़ते हुए इसके नुकसान पढ़ेंगे।

1. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए

चयापचय वो प्रक्रिया है, जिसमें शरीर एनर्जी को बनाता भी है और जरूरत पड़ने पर जलाता यानी बर्न भी करता है। रिसर्च बताती हैं कि पानी से चयापचय बढ़ सकता है। शोध के अनुसार, 500 ml पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भले ही इंसान ठंडा पानी पिये या सामान्य पानी मेटाबॉलिक रेट बढ़ना तय है। यही नहीं, क्लीनिकल ट्राइल्स के दौरान भी यह पाया गया है कि ठंडा पानी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

2. डिटॉक्सीफिकेशन के लिए

ठंडा पानी न सिर्फ मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकाल सकता है। एक शोध के अनुसार, पानी और हाइड्रेशन से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है, क्योंकि तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ने से बॉडी स्वयं ही खुद को डिटॉक्सीफाई कर लेती है। रिसर्च में यह भी दिया गया है कि पानी का सेवन उस दर को भी प्रभावित करता है, जिससे किडनी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।

हालांकि, पानी की अतिरिक्त मात्रा से टॉक्सिक प्रभावी तरीके से निकलते हैं, यह सोचना गलत है (4)। बस शरीर में जरूरी मात्रा में पानी होना आवश्यक है, जिससे बॉडी डिटॉक्सीफाई हो सके। इसके लिए ठंडा पानी और सामान्य पानी दोनों ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

3. हाइड्रेट रखे

शरीर में पानी की कमी से होने वाले निर्जलीकरण से बचने के लिए खुद को हाइड्रेट करना जरूरी है। इसके लिए पानी का सेवन करना सबसे बेहतर विकल्प है। रिसर्च के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पिया गया पानी शरीर को न सिर्फ निर्जलीकरण से बचाता है, बल्कि उसे हाइड्रेट भी रख सकता है। इस आधार पर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पानी चाहे जिस भी तापमान का हो, वो शरीर को हाइड्रेट जरूर करेगा।

4. हृदय को स्वस्थ रखे

हृदय के लिए भी ठंडा पानी अच्छा साबित हो सकता है। दरअसल, शरीर में रक्त की मात्रा, रक्तचाप और हार्ट रेट एक दूसरे से संबंधित हैं। साथ ही शरीर में पानी की कमी के कारण ब्लड वॉल्यूम कम होता है, जिससे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन यानी लेटने व बैठने के बाद खड़े होते ही अचानक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। रिसर्च में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि पानी से हृदय गति को नियंत्रित करके उच्च और निम्न रक्तचाप संतुलित हो सकता है। इस आधार पर कह सकते हैं कि ठंडे पानी से भी हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

5. सिरदर्द को कम करे

सिरदर्द को कम करने के लिए भी ठंडे पानी का सेवन किया जा सकता है। रिसर्च बताती हैं कि पानी की कमी और निर्जलीकरण से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। सिर दर्द से पीड़ित लोगों को पानी पिलाने पर 30 मिनट से लेकर 3 घंटे के भीतर सिरदर्द से राहत मिल सकती। हालांकि, शोध में इस बात काे भी स्पष्ट किया गया है कि निर्जलीकरण से संबंधित सिरदर्द से राहत पाने के लिए ही पानी का सेवन उपयोगी हो सकता है। ऐसे में ठंडे पानी को भी सिरदर्द के लिए फायदेमंद माना जा सकता है।

6. वजन नियंत्रित करने के लिए

पानी का सेवन शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार हाे सकता है। शोध में पाया गया कि भोजन से पहले या भोजन के साथ पानी का सेवन भूख के एहसास को कम करता है और तृप्ति बढ़ाता है। इस प्रकार से कम मात्रा में किया गया भोजन का सीधा असर शरीर के वजन पर पड़ता है और वजन कम हो सकता है। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने के फायदे में वजन नियंत्रण को भी शामिल किया जा सकता है।

7. सूजन को कम करे

पर्याप्त पानी का सेवन सूजन की समस्या से भी राहत दिलाने का कार्य कर सकता है। शरीर के अंगों में किसी कारण से जलभराव होने पर हाथ और पैरों में सूजन आ सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर शरीर को ठीक से हाइड्रेट किया जाए, तो सूजन की परेशानी से बचाव हो सकता है। इसके लिए ठंडा पानी या सामान्य तापमान वाला पानी दोनों ही पी सकते हैं।

8. मूड में सुधार

मूड को ठीक करने के लिए भी ठंडा पानी फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, पानी का कम सेवन और निर्जलीकरण मूड को बिगाड़ सकता है। साथ ही शरीर में तरल पदार्थों की कमी मनोदशा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जबकि, पानी का सेवन मूड को सुधारने में लाभकारी प्रभाव दिखाता है। दरअसल, कम पानी का सेवन करने पर नींद की कमी, थकान और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सीधा असर मूड पर होता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पिया गया पानी मूड को सुधारने में मददगार हो सकता है। यह फायदा किसी भी तापमान के पानी को पीने से मिल सकता है।

9. शरीर के तापमान के लिए

शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए भी ठंडा पानी फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, एक्सरसाइज के दौरान शरीर के बढ़ते तापमान को घटाने व नियंत्रित रखने में भी पानी मदद कर सकता है। दरअसल, व्यायाम करते समय शारीरिक गतिविधि के कारण शरीर का कोर तापमान एकदम बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सरसाइज करने से पहले या दौरान ठंडा पानी पीने से शरीर के मुख्य तापमान को अचानक बढ़ने से रोका जा सकता है।

10. त्वचा को स्वस्थ रखे

शरीर के साथ ही त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी गर्म पानी को ठंडा करके पीने के फायदे हो सकते हैं। स्किन को नमी प्रदान करने और त्वचा की कोशिकाओं को सही पोषण देने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। यह त्वचा के सेल्स को रिपेयर करके इसे जवां बनाए रखता है। इस प्रकार पानी का सेवन उम्र बढ़ने और झुर्रियों की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।

11. बालों के लिए

बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी पानी का सेवन प्रभावकारी हो सकता है। दरअसल, बालों के लिए कैराटीन एक जरूरी तत्व माना जाता है। एक अध्ययन की मानें, तो बालों के कैराटीनाइज्ड ऊतकों में पानी की मात्रा एक अहम भूमिका निभाती है। यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो बालों की कैराटीन संरचना बिगड़ सकती है। इसकी वजह से बाल बेजान नजर आ सकते हैं। इसी वजह से पानी को बालों के लिए जरूरी माना जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info