healthplanet.net

Posted on

गर्म पानी पीने के फायदें-

हजम शक्ति को बढ़ाता है- आयुर्वेद और चीनी औषधी के अनुसार सुबह गुनगुना गर्म पानी पीना अच्छा होता है। क्योंकि इससे डाइजेस्टिव सिस्टेम बेहतर तरीके से काम कर पाता है और बदहजमी नहीं हो पाता है। गर्म पानी पीने से इंटेसटाइन में रक्त का संचार अच्छी तरह से हो पाता है, जिससे कब्ज़ की समस्या कुछ हद तक कम हो पाती है।

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है- क्या आपको पता है कि गर्म पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। ये न सिर्फ को पित्त को कम करता है वरन् मुहांसों जैसे स्किन प्रॉब्लम के संभावना को भी कम करने में मदद करता है। इसको और भी प्रभावकारी बनाने के लिए गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलायें।

नैज़ल कंजेस्शन से राहत दिलाता है- शायद ये कम लोगों को पता है कि गुनगुना गर्म पानी पीने से नैज़ल और थ्रोट का कंजेस्शन से कुछ हद तक राहत मिलता है। गर्म पानी पीने से नैचुरल तरीके से बलगम शरीर से निकल जाता है।

दर्द से राहत दिलाता है- गर्म पानी पीने से टिशू से रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से हो पाता है जिससे दर्द से आराम जल्दी मिलता है। इसलिए जब आपको जोड़ो में दर्द या पीरियड में दर्द हो तो गर्म पानी पियें।

ठंडा पानी पीने के फायदे-

पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक- वर्कआउट करने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडा पानी पीने से दूसरा अच्छा विकल्प नहीं है।

हिट स्ट्रोक से दिलाता है राहत- डॉ. नेहा का कहना है कि गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। गर्म पानी की तुलना में ठंडा पानी को शरीर जल्दी सोख लेता है। इसलिए गर्मी के दिनों में बाहर से घर आने पर या हिट स्ट्रोक जैसा महसूस करने पर ठंडा पानी ज़रूर पियें।

वज़न घटाने में करे मदद- ठंडा पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी को बर्न करने में करता है मदद। डॉ.नेहा का कहना है कि ठंडा पानी पीने और ठंडे पानी से नहाने से भी वज़न घटता है।

ठंडा पानी और गर्म पानी में दोनों में सेहत के लिए कौन है अच्छा?

आयुर्वेद और चीनी औषधी के अनुसार ठंडा पानी मसल्स को संकुचित करता है इसलिए इसे पीने की सलाह नहीं दी जाती है। गर्म पानी शरीर में रक्त का संचालन बेहतर बनाकर आंतरिक ऑर्गन को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इसलिए गर्म पानी पीने की सलाह सारे हेल्थ प्रोफेशनल्स देते हैं। गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान कम होता है।

कब ठंडा और गर्म पानी नहीं पीना चाहिए?

ठंडा पानी- कभी भी खाने के दौरान ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। जब भी आप खाने के दौरान ठंडा पानी पीते हैं शरीर में बहुत ऊर्जा उत्पन्न हो जाता है जिसके कारण बदहजमी होने की संभावना बढ़ जाती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info