healthplanet.net

Posted on

आइए जानते हैं ठंडा दूध पीने के अन्य फायदे।

वजन घटाए

ठंडा दूध पीने से वजन कम होता है, क्योंकि इसे पचाने के लिए शरीर इसे नॉर्मल तापमान में लाने की कोशिश करता है,जिसमें काफी कैलोरी बर्न होती है। । इसलिए ठंडा दूध पीने से वजन आसानी से घट सकता है। इसको पीने से पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है। यह भी एक वजह है कि ठंडा दूध आपको ओवर ईटिंग से बचाता है और आप एक्स्ट्रा कैलोरीज लेने से बच जाते हैं।

एसिडिटी को करे खत्म

ठंडा दूध पेट के लिए काफी गुणकारी है। ये पेट को तो ठंडा रखता ही है, कब्ज भी नहीं बनने देता है। ठंडे दूध को पीने से पेप्‍टिक अल्‍सर के कारण पैदा होने वाला दर्द भी दूर होता है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो रोज एक ग्लास ठंडा दूध पिएं।

वर्कआउट के बाद का ड्रिंक

आप भी जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद कई बार एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते होंगे। ये एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए हानिकारक रहती हैं। ऐसे में आप ठंडे दूध को एनर्जी ड्रिंक के रुप में ले सकते हैं। दूध में कैलोरीज, विटामिन्स, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए ये आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है।

हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद

ठंडा दूध इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसलिए ठंडे दूध को पीकर बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है। ठंडे दूध से हमारी स्किन को काफी फायदा होता है, इससे स्किन शाइनी बनती है।

स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है ठंडा दूध. ठंडा दूध पीने से स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. ठंडा दूध इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकता है. अगर आप कब्ज की समस्या रहते हैं परेशान तो आपके लिए ठंडे दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info