Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
यदि आपके पास एक वायरल संक्रमण है, तो आप आमतौर पर ठंड लगने के साथ-साथ अन्य लक्षण देखेंगे, जैसे कि गले में खराश, खांसी, सिरदर्द, थकान और मांसपेशियों में दर्द। अधिकांश समय, यह अपने आप सीमित हो सकता है और 2 सप्ताह में ठीक हो जाएगा। पर्याप्त आराम करना और अपने तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाना महत्वपूर्ण है।
ये 5 तरह के दर्द हो सकते हैं ठंड लगने के संकेत, जानिए कैसे करना है बचाव :-
शरीर के इन पांच हिस्सों में दर्द हो सकते हैं ठंड लगने के संकेत -
छाती में दर्द
छाती में दर्द होने के वैसे तो कई कारण हैं, लेकिन यह सर्दी-जुकाम के सबसे आम लक्षणों में से एक है। जब आपको सर्दी लग जाती है तो आप अक्सर छाती में दर्द का अनुभव करती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सर्दी-जुकाम के चलते आपकी छाती में कफ जम जाता है, जिससे आपको सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए आपको छाती में दर्द महसूस होता।
सिरदर्द
ठंड के मौसम में आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि फैक्ट यह है कि सर्दियों में शरीर के किसी भी हिस्से को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। पर अगर आप सुबह जल्दी सैर को निकल रहीं हैं या रात देर से आस रहीं हैं, तो सिर ढकना बहुत जरूरी है।
हो सकता है कि आप अपने लहराते बाल दिखाने के लिए सिर ढंकने से परहेज कर रहीं हों, पर यह आपकी सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। कई शोध इस बात का प्रमाण हैं कि सर्दी-जुकाम के आम लक्षणों में तेज सिर दर्द भी शामिल है।
कमर दर्द
ये महिलाओं की सबसे आम समस्याओं में से एक है। वास्तव में ठंड के मौसम में आपकी मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं। सर्दी लगने पर बुखार, बदन दर्द, और जोड़ों में दर्द होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में आपको आराम और बेहतर देखभाल की जरूरत होती है।
गले में दर्द
सर्दी के मौसम में ठंडी हवा लगने से न केवल बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, बल्कि गला खराब होना और उसमें दर्द होना बहुत आम बात है। यह केवल ठंडी चीजों के खाने से नहीं होता, बल्कि ज्यादा गर्म खाने से भी हो सकता है। यही कारण है कि जब आपको सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, तो अक्सर आपको गले में दर्द की शिकायत रहती है।
जोड़ों में दर्द
सर्दी के मौसम में तापमान में कमी के चलते जोड़ों की रक्त वाहिनियां यानी ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और उस हिस्से में खून का तापमान कम हो जाता है। जिसके चलते जोड़ों में अकड़न होने के साथ दर्द महसूस होने लगता है। जब आपको सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, तो आपको बुखार के साथ ही, गले में दर्द, बदन दर्द, और जोड़ों में दर्द की समस्या भी होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |