Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ठंड लग जाए तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम :-
सर्दियों का मौसम चल रहा है. इस मौसम में जितना संभलकर रहें उतना अच्छा है. जरा सी चूक होने पर आपको ठंड लग सकती है. अगर आपके लगे कि आपका तेज सिरदर्द हो रहा है, नाक बह रही है, खांसी है या बदन दर्द हो रहा है, तो ये ठंड लगने के लक्षण हैं. अगर इसमें से किसी तरह के लक्षण हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं. कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे निजात पा सकते हैं.
शहद
शहद आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. इसमें बैक्टेरिया और वायरस मारने की क्षमता होती है. एक पर गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच शहद डालकर उसे पूरी तरह से मिलाएं. इसके बाद उसका सेवन करें. इससे काफी आराम मिलेगा. तीन-चार बार इस तरह पीने से गले की खराश में काफी राहत मिलेगी. इसमें एक चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
धनिया, जीरा, सौंफ और मेथी
धनिया, जीरा, मेथी और सौंफ को पीस लें. थोड़ी मिश्री को पानी में डालकर उसे उबाल लें. उबले हुए पानी में मिश्रण को मिला लें और आराम से पीएं. इससे सर्दी में काफी लाभ मिलेगा. जरूरत के अनुसार दूध भी मिला सकते हैं. इससे सर्दी तुरंत ठीक हो जाएगी.
अदरक, गुड़ और देसी घी
ठंड के मौसम में अदरक काफी फायदेमंद है. ठंड लगने पर अदरक, गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल करने से काफी लाभ होगा. अदरक को पीसकर देसी घी और गुड़ के साथ मिला लें. ध्यान रखें कि तीनों की मात्रा लगभग बराबर ही हो. तीनों का मिश्रण बनाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. इससे आपकी ठंड दूर हो जाएगी और आपको आराम मिलेगा.
हल्दी दूध का सेवन
ठंड या सर्दी होने पर हल्दी दूध का सेवन करें. हल्दी में बैक्टेरिया और वायरस मारने की जबरदस्त क्षमता होती है. दूध गर्म करें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं. इसके सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा.
भांप लें
पानी गर्म करें और उसे किसी बड़े बर्तन में डालें. इसके बाद सिर पर तौलिया और कोई कपड़ा रखकर पूरी तरह से इस तरह ढक लें कि भांप नाक के अंदर जाए. 5 से 10 मिनट तक ऐसा कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको सर्दी में बहुत लाभ मिलेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |