healthplanet.net

Posted on



ठंड में कौन से फल खाने चाहिए-

नाशपाती

ठंड में आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं. यह विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है. इससे आप गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैँ. इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो शरीर की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है.

अनार जरूर खाएं

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना रहती है. ऐसे में इस सीजन में आपके लिए अनार काफी हेल्दी साबित हो सकता है. अनार के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. साथ ही यह वजन घटाने में भी असरदार है.

सेब है फायदेमंद

सर्दी में आप सेब का सेवन भी कर सकते हैँ. यह कब्ज, अपच जैसी बीमारियों को दूर कर सकता है. साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में असरदार है. रोजाना 1 सेब का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतर होता है.

अमरुद जरूर खाएं

कई लोगों का मानना होता है कि सर्दियों में अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. विटामिन सी से भरपूर अमरूद के सेवन से आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है जो सर्दियों में बेहद जरूरी है. इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर रख सकते हैँ.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info