healthplanet.net

Posted on

टॉन्सिल्स: गले में दर्द और सूजन से परेशान हैं तो जानिए डाइट में किन फूड्स को करें शामिल और किससे करें परहेज
टॉन्सिल्स होने के बाद कुछ भी निगलने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में आहार कैसा होना चाहिए? किन चीजों को शामिल करें, किन चीजों से पहरेज करें, इन सब का ख़ास ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
टॉन्सिल्स आमतौर पर हर किसी के गले में उपस्थित रहता है, लेकिन किसी वजह से जब इसके आकार में बढ़ोतरी होती है, तो गले में तेज दर्द महसूस होने लगता है. कई टिश्यु से मिलकर बना टॉन्सिल्स गले के पिछले हिस्से और कान के थोड़ा नीचे होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर इसमें सूजन आ गयी तो बेतहाशा दर्द सहन करना पड़ सकता है. शरीर में इसकी मदद से वाइट ब्लड सेल्स बनती है. जिससे शरीर बाहरी वायरस से लड़ने में सक्षम बन पाता है. लेकिन कभी कभी ये लड़ते-लड़ते खुद प्रभावित हो जाता है, और टॉन्सिल्स में सूजन हो जाती है. ऐसे में खाने-पीने में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि तकलीफ बढ़ ना सके.
आहार में क्या करें शामिल - What To Eat When Tonsils Hurt

आहार में गर्म और लिक्विड चीजों को शामिल करें. अदरक की चाय, काढ़ा, गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं.
जड़ी बूटियों में अदरक, काली मिर्च और हल्दी का सेवन करें.
गरम और नरम ओट्स खाने से गले को राहत मिलती है.
पॉप्सिकल्स, ठंडा दूध और आइसक्रीम टॉन्सिल्स की सूजन में राहत देते हैं.
उबले हुए अंडे से एनर्जी भी मिलती है और गले को राहत भी मिलती है.
प्रोटीन से भरपूर चिकन, शोरबा और सूप को आहार में शामिल करें.
टॉन्सिल्स है तो, उबली हुई सब्जियों का सेव जरुर करें.

आहार में क्या ना करें शामिल - Foods to Avoid With Sore Tonsils

टॉन्सिल्स में सुखा हुआ खाना ना खाएं.
तले हुए खाने से पहरेज करें.
टॉन्सिल्स है तो जंक फ़ूड से दूरी बनाकर रखें.
मसालेदार खाने से पूरी तरह पहरेज करें.
शराब और सिगरेट न पियें.
कच्चे फल और कच्ची सब्जियों को आहार में शामिल ना करें.
टमाटर, खट्टे फल आहार में शामिल ना करें.

कुछ इस तरह खान-पान में सावधानी बरतकर टॉन्सिल्स के दर्द को कम किया जा सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info