Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
टॉन्सिल में सूजन व दर्द दूर करने के लिए 10 घरेलू उपाय
टोन्सिल की समस्या दूर करने के लिए जरूरी नहीं दवाई खाई जाए, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इसमें काफी आराम मिलता है
टॉन्सिल बाहरी इंफेक्शन से आपकी सुरक्षा करते हैं। ये मुंह के अंदर गले के दोनों तरफ होते हैं। टॉन्सिल में होने वाले इंफेक्शन को टॉन्सिलाइटिस कहते हैं। इसका आमतौर पर पता तब चलता है जब टॉन्सिल सूज जाते हैं और उनमें काफी दर्द होता है। वैसे तो यह सामान्य समस्या है लेकिन जब यह दिक्कत 1-2 महीने मे हो रही हो तो यह सामान्य नही है। जल्दी से जल्दी आपको इसका स्थायी उपचार करना चाहिए। यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो इससे आपको तेज बुखार, थकान, कुछ भी खाने-निगलने मे दिक्कत आदि दिक्कत होती है। इसके आप घर पर ही कुछ चीजों के प्रयोग से ठीक कर सकते हैं।
1) नींबू
टॉन्सिलाइटिस के उपचार के लिए नींबू बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है। ताजे नींबू के रस को गर्म पानी में डालकर उसमें शहद और नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। दिन में कम से कम तीन बार पिएं। ऐसा करने से टॉन्सिलिटिस से होने वाली परेशानी से आराम मिलने लग जाएगा।
2) मिल्क
उबलते हुए दूध में एक चुटकी हल्दी और चुटकीभर कालीमिर्च का पाउडर मिलाकर सोते समय पिएं। टॉन्सिलिटिस के दर्द से राहत दिलाने के लिए यह बहुत ही अच्छा उपचार है। इससे टॉन्सिलिटिस से होने वाले सूजन और दर्द से आराम मिलता है।
3) साधारण नमक
टॉन्सिलिटिस से होने वाले दर्द को तुरंत कम करने के लिए गर्म पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारा करना बहुत फायदेमंद है। फिर भी यदि आराम नही मिल रहा है तो नमक को सीधे टॉन्सिल्स पर लगाएं।
4) गाजर जूस
गाजर विटामिन ए का अच्छा स्रोत है और इसमें एंटी टॉक्सिन गुण पाया जाता है जो विषैले तत्वों और टॉन्सिलिटिस को कम करता है। यह बहुत ही अच्छा कर्मिनेटिव(वायुनाशक) है जिससे यदि कब्ज की वजह से टॉन्सिलिटिस हुआ है तो भी गाजर के जूस से फायदा होता है।
5) मेथी
लगभग एक लीटर पानी लेकर उसमे तीन चम्मच मेथी का दाना लेकर पानी को हल्का उबाल लें। इस पानी से दिनभर गरारा करें। दो दिन तक लगातार गरारा करने से आपको टॉन्सिलिटिस से आराम मिल जाएगा। यह बहुत ही प्रभावी घरेलू उपचार है।
6) अंजीर
अंजीर को पानी में उबाल कर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को गले पर लगाएं। इससे आपको टॉन्सिलिटिस से होने वाले दर्द से आराम मिलेगा।
7) चुकंदर
चुकंदर आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सल्फर, आयोडीन, मैग्नीज़ और कॉपर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाल कर आपको फिर से तरोताजा कर देता है। चुकंदर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है जिससे यह कब्ज के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज से होने वाले टॉन्सिलिटिस में आराम मिल जाता है।
8) ककड़ी
चुकंदर की तरह ही ककड़ी भी एक अच्छे डीटॉक्सीफायर(विषैले तत्वों को बाहर करना) का काम करती है। इससे आपके ब्लड से अधिक यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। ककड़ी का यही गुण इसे टॉन्सिलिटिस के उपचार के लिए अच्छा घरेलू औषधि बना देता है।
9) कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी में नींबू और शहद को मिलाकर प्रयोग करने से टॉन्सिलिटिस में काफी आराम मिलता है। कैमोमाइल टी को आप दिन में दो से तीन बार प्रयोग कर सकते हैं। कैमोमाइल टी के टी बैग बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।
10) फिटकरी
फिटकरी को पीस कर पाउडर बना लें या फिर फिटकरी पाउडर मिल जाए तो काम और आसान हो जाएगा। अब फिटकरी पाउडर को गर्म पानी में डालकर गरारा करें। इससे आपको गले के सूजन और उससे होने वाले दर्द से आराम मिलेगा और टॉन्सिलिटिस से भी राहत मिल जाएगी।
| --------------------------- | --------------------------- |