Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. मुंहासों की परेशानी
शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से पुरुषों के चेहरे पर मुंहासों की परेशानी काफी ज्यादा हो सकती है। दरअसल, शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से पसीना काफी ज्यादा आने लगता है, जिसकी वजह से एक्ने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको अधिक पसीना आ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
2. ब्लड प्रेशर में बदलाव
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर अधिक होने से ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में पुरुषों को हाई और लो ब्लड प्रेशर की परेशानी महसूस होती है, जिसके कारण उन्हें चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना, सिर दर्द होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
3. यौन क्षमता पर असर
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रहना बहुत ही जरूरी है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी से यौन क्षमता पर असर पड़ता है। वहीं, टेस्टोस्टेरोन की अधिकता भी पुरुषों की यौन क्षमता पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। इसकी वजह से पुरुषों का स्पर्म काउंट प्रभावित हो सकता है।
4. शरीर पर अत्यधिक बाल
पुरुषों के शरीर पर बाल उगना सामान्य है, लेकिन अगर उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर काफी ज्यादा होता है। तो इस स्थिति में जरूरत से ज्यादा बाल उगने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
5. सीने में दर्द
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क की आवश्यकता होती है। दरअसल, शरीर में टेस्टोस्टेरोन स्तर अधिक होने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसे में दिल से जुड़ी परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है।
6. हाथ-पैरों में सूजन
शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से हाथ-पैरों में सूजन हो सकती है। इसके अलावा ब्लड क्लॉट की परेशानी होने की संभावना होती है। ऐसे में शरीर में सूजन होना सामान्य है। इस तरह के लक्षण दिखने पर उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |