Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Tendinitis: टेंडनाइटिस क्या है?
टेंडनाइटिस (Tendinitis) को समझने से पहले हमे जानना होगा कि टेंडन क्या होता है? टेंडन लिगामेंट की तरह होता है, ये दोनों कोलेजन से बने होते हैं। टेंडन ऊतक (Tissue) का रेशेदार समूह है, जो मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है और तनाव को बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करता है। टेंडन में होने वाली सूजन, जलन या चोट को टेंडनाइटिस कहते है, टेंडनाइटिस में जॉइंट में दर्द और तनाव रहता है। टेंडनाइटिस किसी भी टेंडन में हो सकता है आमतौर पर टेंडनाइटिस का कंधों, कोहनी, कलाई, घुटने और एड़ी के आसपास होना सबसे आम है। फिजिशियन आमतौर पर टेंडन इंजरी को टेंडनाइटिस (Tendinitis), टेंडननोइसिस (Tendinosis) और टेन्डिनोपैथी (Tendinopathy) जैसे नामों से बुलाते है। Tendinitis से जुड़े ज्यादातर मामलों में आराम करने के साथ शारीरिक चिकित्सा और दर्द को कम करने के लिए दवाओं के जरिये इलाज किया जाता है। यदि टेंडनाइटिस की समस्या गंभीर है तब टेंडन टूट भी सकता है, इस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी करते है।
| --------------------------- | --------------------------- |