Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रिफैम्पिसिन (rifampicin)
रिफैम्पिसिन (rifampicin) एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग गंभीर संक्रमणों में करते हैं, जिसमें टीबी भी शामिल है। यह उन दवाओं में से एक है जो संक्रमण के इलाज में टीबी के लिए निर्धारित की जाती है।
अगर आप लम्बे समय तक किसी संक्रमित इंसान के निकट या उसके सम्पर्क में रहे हों तो यह टीबी संक्रमण से आपका बचाव करती है।
रिफैम्पिसिन लेने से पहले क्या जानना चाहिए?
जब आप रिफैम्पिसिन ले रहे हों तब, आपका डॉक्टर यह देखने के लिए कि आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है, आपसे समय-समय पर खून की जांच के लिए कह सकता है।
रिफैम्पिसिन अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है इसलिए अगर आप किसी चिकित्सीय सलाह या बिना सलाह के ड्रग्स या हर्बल दवाएं ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से ज़रूर बताएं।
रिफैम्पिसिन कुछ प्रकार के गर्भनिरोधक दवाओं जैसे कि संयुक्त गर्भनिरोधक गोली के असर को कम कर सकती है। आपको इलाज के दौरान गर्भनिरोधक के वैकल्पिक उपाय के रूप में कॉन्डम का इस्तेमाल करना चाहिए।
रिफैम्पिसिन लेना शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर को यह बताना ज़रूरी है अगर आप:
गर्भवती हों या स्तनपान कराती हों
पहले लिवर से जुड़ी समस्याएं रही हो
पहले गुर्दे (किडनी) से जुड़ी समस्याएं
हो
पीलिया
हो
एक खास तरह की खून से जुड़ी वंशानुगत समस्या जिसे पोरफाइरिया (porphyria) कहते हैं।
कोई अन्य दवा ले रहे हों जिसमें प्रिस्क्रिप्शन या बिना प्रिस्क्रिप्शन के ड्रग्स या हर्बल दवाएं शामिल हों
किसी दवा से एलर्जी हो
कोई अन्य मेडिकल समस्या हो
गठिया (gout
)
मधुमेह (diabetes
)
रिफैम्पिसिन के दुष्प्रभाव
रिफैम्पिसिन के कारण आपका पेशाब, आँसू, थूक और पसीने का रंग नारंगी हो सकता है लेकिन यह परेशान होने की बात नहीं है। इस दवा को लेते समय आप सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें क्योंकि वे हमेशा के लिए दागदार हो सकते हैं।
अन्य सामान्य दुष्प्रभाव में शामिल हैं:
मिचली
, उल्टी
या पेट दर्द
दस्त (diarrhoea)
सिर दर्द
अगर आपका डायरिया (diarrhoea) 24 घण्टे से ज़्यादा रहता है और खूनी हो जाता है तो तुरंत मेडिकल सहायता लें।
अगर सिरदर्द है तो खूब पानी पीजिए और फार्मासिस्ट से दर्द निवारक दवा लें। अगर सिरदर्द बना रहता है तो डॉक्टर के पास जाएं।
अगर आप निम्न में से किसी भी फ्लू संबंधी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं:
बुखार (Fever)
सांस लेने में कठिनाई
, घरघराहट (Wheezing)
फ्लशिंग (flushing)
त्वचा पर चकत्ते (Skin rashes)
खुजली (itching)
थकावट
चक्कर आना (Dizziness)
अगर आपको इनमें से लिवर डैमज के किसी भी लक्षण का अनुभव होता है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं:
मिचली
और उल्टी का
आना
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द जो पीछे तक फैल सकता है
अचानक कमज़ोरी या थकावट का होना
भूख ना लगना
पीलिया (jaundice
)
| --------------------------- | --------------------------- |