healthplanet.net

Posted on

टेटनस को कंकालपेशियों तंतुओं (फाइबर) के लम्बे समय तक खिंचे (संकुचन) रह जाने वाली अवस्था से पहचाना जाता है। संक्रमण के प्राथमिक लक्षण का कारण टेटानोस्पैसमिन है।

टेटानोस्पैसमिन एक न्यूरोटॉक्सिन हैं, इसको क्लोस्ट्रीडियम टेटानी पैदा करता है, जो कि बिना हवा के जीवत रहने वाला जीवाणु, ग्राम-पॉजिटिव, छड़ के आकार का होता है। सामान्यत: संक्रमण सारे शरीर में मांसपेशियों की दर्दनाक अकड़न का कारण है। यह जबड़ों की जकड़न को पैदा करता है, जिससे मुंह खोलने या चबाने में परेशानी होती है। यदि ऐसा होता है, तो व्यक्ति घुटन के कारण मर सकता हैं। यह आमतौर पर तब होता है, जब ताज़ा घाव दूषित हो जाता है। यदि टिटनेस का उपचार नहीं किया जाता हैं, तो यह जटिलताओं को पैदा कर सकता है, जो कि घातक हो सकती है।

लक्षण

जबड़ों में जकड़न (जबड़ा बंद होना)। मांसपेशियों में ऐंठन व जकड़न, जो कि 24 से 72 घंटों से अधिक समय तक गर्दन से जबड़ों एवं अंगों में फ़ैल सकती है।

अन्य लक्षणों में शामिल हैं:

38C (100.4F) या इससे अधिक उच्च तापमान (बुख़ार)।

पसीना।

दिल की धड़कन तेज़ चलना।

उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन)।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info