Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
टांगों के दर्द से रहते हैं परेशान? समस्या दूर करने के लिए ये घरेलू उपाय आएंगे काम
टांगों के दर्द को दूर करने के लिए आप यहां दिए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। साथ ही यहां दिए तरीकों को अपनाकर टांगों की कमजोरी को भी दूर कर सकते हैं।
हमारे शरीर में टांगों की भूमिका अहम अंगों की भांति मुख्य होती है। अगर शरीर में चोट लग जाए या कोई परेशानी आ जाए तो उसका पूरा भार पैरों पर आ जाता है। ऐसे में पैरों का मजबूत रहना जरूरी है। अगर पैरों में दर्द या कमजोरी की समस्या आ जाए तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। ध्यान दें कि मांसपेशियों में मोच, मांसपेशियों में खिंचाव, पोषण की कमी, थकान, ऐंठन, लंबे समय तक खड़े रहना, नसों में पानी की कमी, हड्डी टूटने की वजह से पैरों में दर्द आदि हो सकता है। पढ़ते हैं कि कैसे आप घरेलू उपायों को अपनाकर दर्द और कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
विटामिन डी है जरूरी
जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उनके टांगों में दर्द, कमर दर्द, शरीर दर्द, जोड़ों के दर्द आदि के लक्षण देखे जाते हैं। इसके अलावा कैल्शियम, फास्फोरस भी तंत्रिका और मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। ऐसे में अगर दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं 10 मिनट के लिए सूरज के सामने खड़े हो जाएं। इसके अलावा आप अपने आहार में खट्टे संतरे आदि को भी जोड़ सकते हैं और आप डॉक्टर की मदद से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
पोटेशियम है जरूरी
शरीर में खून की कमी हो जाए तो टांगों में दर्द होना शुरू हो जाता है ऐसे में हम कह सकते हैं कि पूरे शर्मा स्पेशल तंत्रिकाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है यह न केवल निर्जलीकरण को रोकता है बल्कि टांगो के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आप अपने आहार में केला, टमाटर, शकरकंदी, आलू आदि को जोड़ सकते हैं आप डॉक्टर की सलाह पर पोटेशियम के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
घूमना है जरूरी
मांसपेशियों को टोन करने के लिए घूमना जरूरी होता है। ऐसे में ये ना केवल रक्त परिसंचरण में सुधार लाता है बल्कि अगर आप हफ्ते में 5 बार 30 मिनट के लिए घूमते हैं तो टांगो के दर्द के साथ-साथ मांसपेशियों में मजबूती आती है। आप अपनी दिनचर्या में स्विमिंग, जोगिंग, बाइकिंग, ट्रैकिंग आदि को भी जोड़ सकते हैं इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है।
अगर आप टांगों की कमजोरी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आहार में प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्निशियम, विटामिंस को जोड़ना होगा। ऐसे में आप नट्स के साथ-साथ पके हुए आलू, मेथी, किशमिश, टमाटर आदि को जोड़ सकते हैं। प्रोटीन के लिए आप अंडा, दही को जोड़ सकते हैं। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, पालक, दाल आदि को जोड़ सकते हैं।
टांगो के दर्द के लिए ठंडा बैंक है जो अच्छा
अगर किसी व्यक्ति को शारीरिक गतिविधि के कारण टांगों में दर्द हो जाए तो वे ठंडे बैग का प्रयोग कर सकता है। इससे यह प्रभावित क्षेत्र को सुन करता है और दर्द और सूजन को दूर करता है।
मसाज से मांसपेशियों में होने वाली समस्याओं में राहत आती है। ऐसे में अगर आप मांसपेशियों के तनाव को दूर करना चाहते हैं तो कम से कम 10 मिनट के लिए अपनी टांगों की मालिश करें। इससे रक्त परिसंचरण में सुधार आता है और तनाव होता है। मसाज के लिए आप नारियल का तेल, जैतून का तेल, सरसों का तेल लगा सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |