Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
टमाटर जूस पीने के फायदे
1- टमाटर जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि टमाटर का जूस शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
2- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए टमाटर जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
3- टमाटर का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
4- टमाटर जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।
5- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको टमाटर जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।
6- टमाटर जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं और टमाटर का जूस पीने से खून भी साफ होता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।
7- टमाटर के जूस का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
8- टमाटर के जूस का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।
9- बॉडी से गंदगी निकालने यानि शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
10- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए टमाटर जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
| --------------------------- | --------------------------- |