Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शौच के समय मल से ज्यादा बदबू आना क्या किसी बीमारी का संकेत है?
मल से तेज बदबू आना यह दर्शाता है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है!
कई बार ऐसा होता है कि जब आप शौच के लिए जाते हैं तो आपके मल से इतनी तेज दुर्गन्ध आने लगती है कि आप खुद ही बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। दिल्ली की जानी मानी गैस्ट्रोएंट्रोलाजिस्ट डॉ. नरेश गुलाटी बताते हैं कि मल से आने वाली तेज बदबू यह दर्शाती है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है और कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। मुख्यता मल से आने वाली बदबू दो चीजों पर निर्भर करती है, पहला आपकी आंत में उपस्थित बैक्टीरिया के कारण और दूसरा आपके ख़राब खानपान के कारण।
आप दिन भर जो भी खाना खाते हैं अगर उसमें मौजूद सारे पोषक तत्व ठीक से शरीर द्वारा अवशोषित नहीं किये जाते हैं तो ये पोषक तत्व पेट में सड़न और बदबू पैदा करते हैं जिसका सीधा असर आपके मल पर पड़ता है और उससे तेज दुर्गंध आने लगती है। इसलिए अगर पिछले कुछ दिनों से आपके मल से तेज बदबू आने लगे तो समझ लें कि आप जो भी खा रहे हैं वो ठीक से पच नहीं रहा है। इसलिए जल्द ही नजदीकी डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें।
कुछ मामलों में पेट और आंत में मौजूद बैक्टीरिया के कारण भी मल से तेज बदबू आने लगती है। खासतौर पर जब व्यक्ति डायरिया से पीड़ित हो तो उस दौरान ऐसा होना सामान्य बात है। यह भी एक प्रकार का आँतों से जुड़ा इन्फेक्शन ही है जो परजीवी वायरस और बैक्टीरिया के कारण होता है। अक्सर यह गंदा पानी पीने और संक्रमित खाना खाने से होता है। अगर लगातार कई दिनों तक आपके मल से ऐसी ही तेज बदबू आये तो इसे अनदेखा बिल्कुल न करें बल्कि डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। मल से बदबू आना इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) का भी प्रमुख लक्षण है।
टिप्स:
इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप खूब पानी पियें जिससे आपका पाचन तंत्र बिल्कुल सही तरीके से काम करने लगता है और यह समस्या आसानी से ख़त्म हो जाती है।
आप जो भी खाना खाएं उसमें घुलनशील (soluble) और अघुलनशील (insoluble) दोनों तरह से फाइबर ज़रूर होने चाहिए क्योंकि ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। इसलिए अपनी डायट में ताज़ी हरी सब्जियां, बीन्स, नट्स और दालें ज़रूर शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |