healthplanet.net

Posted on

क्लाउडी यूरिन या झागदार पेशाब का सबसे मुख्य कारण है डिहाइड्रेशन या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन. इसके अलावा, यूरिन में पस होने के कारण भी झागदार पेशाब हो सकता है. पस आने के कारणों में शामिल हैं वेजाइनल इंफेक्शन, ब्लैडर इंफेक्शन, कैलमाइडिया, किडनी स्टोन के कारण यूरेटर वॉल का क्षतिग्रस्त होना आदि.

ये हैं वे 5 कारण, जिनसे पेशाब में बनने लगता है झाग :-

1. हो सकता है कि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रहीं

हां यह सच है। अगर आपके पेशाब में बियर की तरह झाग बन रहे हैं तो इसकी एक बड़ी वजह किडनी में खराबी हो सकती है। किडनी यानी गुर्दा हमारे खून को फिल्टर करता है और कचरे को मूत्र में परिवर्तित कर देता है। यदि यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही है, तो आपका मूत्र फोमी या झाग वाला हो सकता है।

2. आप बहुत ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं

बहुत अधिक प्रोटीन लेने से आपकी किडनी के लिए रक्त को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासतौर पर तब जब आप पहले से ही किसी किडनी की बीमारी से ग्रस्‍त हों। कमजोर गुर्दे के कारण, आपका शरीर मूत्र में प्रोटीन को निष्कासित करना शुरू कर देता है। जब आपके पेशाब में बहुत अधिक प्रोटीन होता है तो उस स्थिति को प्रोटीनुरिया कहा जाता है। मुख्य रूप से यह समस्या गर्भवती महिलाओं, गठिया और हृदय रोगों के संदर्भ में देखी जाती है।

3. आपको मधुमेह हो सकता है

इंसुलिन के उतार-चढ़ाव के स्तर के कारण मधुमेह रोगियों में प्रोटीनुरिया की समस्या गंभीर हो जाती है, क्योंकि यह गुर्दे में रक्त के प्रवाह को प्रभावित करती है। इसके अलावा, अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो लोग मधुमेह से जूझ रहे होते हैं, उनकी किडनी का स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित होता है। जिसके कारण पेशाब में झाग बनने लगते हैं।

4. आपका थायराइड गड़बड़ है

गुर्दे और थायराइड एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। यदि आपका थायरॉयड गड़बड़ है तो इससे गुर्दे की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। और यदि आप किसी गुर्दे की बीमारी से ग्रस्‍त हैं, तो इससे आपका थायरॉइड भी प्रभावित होता है। असल में, थायरॉइड हार्मोन प्रोटीन संश्लेषण और हमारे शरीर में सेल की वृद्धि को प्रभावित करता है। यदि इसमें कोई खराबी होती है, तो यह सीधे गुर्दे की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है और गंभीर मामलों में किडनी फेलियर भी हो सकती है।

5. आप डिहाइड्रेटिड हैं

जब आप कम पानी पीते हैं, तो आपके मस्तिष्क को आपके शरीर में पानी की रक्षा करने का संकेत मिलता है। इसी संकेत के साथ किडनी ब्‍लड से कम मात्रा में पानी निकालती हैं,‍ जिससे पेशाब झाग भरा हो जाता है। इसलिए, जब भी आप यह देखें कि आपका पेशाब थोड़ा असामान्य दिख रहा है, तो आपको सबसे पहले खूब सारा पानी पीना चाहिए। अगर आप खुद को हाइड्रेट रखेंगी तो आपकी किडनी में बेहतर काम कर पाएंगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info