healthplanet.net

Posted on

चेहरे की झाइयां हटाने के लिए क्या खाएं- Foods to avoid freckles in hindi :-

1. आलू का जूस पिएं

आलू का जूस पीना डार्क स्पॉट्स, झाईयों और सन टैन को दूर करने में मदद कर सकता है। आलू में विटामिन सी, पोटेशियम और अन्य ब्राइटनिंग एजेंट होते हैं जो काले धब्बे और टैनिंग को दूर करने में मदद करते हैं। कच्चे आलू को पीस लें, इसका जूस निकालें और इसमें नींबू का रस मिला कर पिएं।

2. नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका विटामिन सी और एंटीबैक्टीरियल गुण खून साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसका रेगुलर सेवन झाइयों को हल्का करने में फायदेमंद है।

3. संतरा खाएं

संतरा खाना या इसके रस को चेहरे पर लगाना भी इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। संतरे में विटामिन सी होता है जो कि झाइयों को अंदर से कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये बॉडी डिटॉक्सीफाई करने में भी मददगार है।

4. टमाटर खाएं

टमाटर, डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन का इलाज करने की बात आती है तो टमाटर अद्भुत तरीके से काम कर सकता है। इसमें विटामिन सी और जिंक है जो कि पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसे आप सलाद, सूप और जूस के रूप में ले सकते हैं।

5. छाछ

दही या छाछ का सेवन मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो मृत त्वचा को हटाने और दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। ये झाइयों को कम करने के साथ, पेट साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info