Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चेहरे पर आ गई हैं झाइयां तो डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा बदलाव
डाइट में विटामिन बी-12 की कमी से चेहरे, हाथ पर झाइयां बनने लगती हैं.
शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां बनने लगती हैं. ये भूरे रंग के छोटे-छोटे स्पॉट होते हैं जो चेहरे ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों पर भी बढ़ते जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान दें और जरूरी विटामिन्स को भोजन में शामिल करें तो चेहरे को पिगमेंटेशन से बचा सकते हैं और स्पॉटलेस बना सकते हैं.
सभी चाहते हैं कि उनकी स्किन बेदाग रहे और लंबी उम्र तक उन पर एजिंग के लक्षण ना आएं. लेकिन कई बार जब हम सोकर उठते हैं और चेहरे पर झाइयां जैसी चीजें नजर आने लगती हैं, इन्हें ठीक करने के लिए हम तमाम कोशिश करते हैं, घरेलू उपाय, स्किन केयर, डॉक्टर चेकअप लेकिन फिर भी ये चेहरे पर फैलते ही जाते हैं. दरअसल इसकी मुख्य वजह हमारे शरीर में कुछ जरूरी तत्वों की कमी है. एनआईएच के मुताबिक, शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां बनने लगती हैं. ये भूरे रंग के छोटे छोटे स्पॉट होते हैं जो चेहरे ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों पर भी बढ़ते जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने डाइट पर ध्यान दें और जरूरी विटामिन्स को भोजन में शामिल करें तो चेहरे को पिगमेंटेशन से बचा सकते हैं और स्पॉटलेस बना सकते हैं.
इन विटामिन्स की कमी से होती हैं झाइयां
विटामिन बी12
शरीर में जब विटामिन बी12 की कमी होने लगती है तो स्किन पर हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में खाने में अगर सही मात्रा में विटामिन बी 12 ना लिया जाए तो चेहरे, हाथ पर झाइयां बनने लगती हैं. ऐसे में डाइट में उन चीजों का सेवन करें जिसमें बी 12 हो. मसलन, दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियां आदि.
विज्ञापन
विटामिन सी
विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है जिसकी कमी से चेहरे पर झाइयों की समस्या शुरू हो सकती है. यह एक प्रकार का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो स्किन सेल्स कोलजन के प्रोडक्शन को बेहतर रखता है जिससे स्किन पर ऐसी समस्याएं नहीं होती. आप शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए खट्टे फूड्स जैसे आंवला, नींबू, कच्चा केला, संतरा, अमरूद, मौसंबी आदि का सेवन करें.
विटामिन डी
हमारी स्किन पर मेलानोसाइट्स सेल्स होते हैं जो पिग्मेंट, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं को रोकते हैं. मेलानोसाइट्स सेल्स विटामिन डी का ही एक रूप है जिसकी कमी से पिगमेंटेशन और झाइयों की समस्या बढ़ जाती हैं. इसके लिए आप धूप में समय बिताएं और दूध से बनी चीजों, मीट, फिश और अंडे का सेवन करें.
विटामिन बी9 यानी फोलिक एसिड
शरीर में विटामिन बी 9 यानी कि फॉलिक एसिड की कमी से भी चेहरे पर झाइयां हो सकती हैं. ऐसे में आपके डाइट में मक्का, पालक, मटर, अनाज, हरी सब्जियां, फल, नट्स, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स, संतरे आदि को शामिल करना चाहिए.
| --------------------------- | --------------------------- |