Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह खाली पेट पीते हैं नींबू पानी तो बरतें सावधानी, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
Side Effects Of Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकता है, जानें खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान।
Lemon Water Side Effects: वजन कम करने और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसका सही ढंग से सेवन नहीं करते हैं, तो कई समस्याएं हो सकती हैं। तमाम लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। क्या आपको पता है, सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक (Side Effects Of Lemon Water in Hindi) भी हो सकता है? दरअसल सुबह के समय खाली पेट रहने पर नींबू पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीते हैं। ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान (Lemon Water Side Effects in Empty Stomach in Hindi)
नींबू में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और क्लोरीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। वजन कम करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है और कई समस्याएं हो सकती हैं। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान इस तरह से हैं-
1. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू में ऐस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह किडनी में यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए बहुत संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
2. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपकी हड्डियों के जोड़ों में मौजूद ऑयल कम होने लगते हैं।
3. नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है और इसका खाली पेट बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है।
4. सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है। नींबू में एसिडिक गुण ज्यादा होते हैं, जिसकी वजह से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है।
5. पाचन को दुरुस्त करने के लिए नींबू पानी फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपके पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
बहुत ज्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक होता है। वजन कम करने के लिए लोग सुबह के समय नींबू पानी पीते हैं, लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी पीने के तुरंत बाद आपको कुछ चीजें जैसे दही, डेयरी प्रोडक्ट्स, पपीता और दूध आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |